झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में अब तक सामने आए परिणामों में कांग्रेस के 10 उम्मीदवार प्रधान बने हैं। इनमें दो पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है, जबकि अन्य जगह मुकाबले में जीत हासिल की है।