Banswara Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : बांसवाड़ा. पंचायती राज चुनाव 2026 का समर अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। उपजिला प्रमुख के चुनाव के बाद शुक्रवार को जिले की 5 नवसृजित सहित 16 पंचायत समितियों को उनके मुखिया मिलेंगे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में जिले में 6 पंचायत समितियों में कांग्रेस और 4 भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीएपी) का स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में यहां उनके बोर्ड बनने तय है। पर, जिले की 6 पंचायत समितियों में जनता ने स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है। बांसवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों में प्रधान चुनने के लिए पंचायत समिति सदस्यों की पार्टीवार स्थिति सामने आ गई है। जिले की कुल 280 सदस्य सीटों में कांग्रेस ने 115, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 95, भाजपा ने 60 और निर्दलीयों ने 10 सीटें जीती हैं।