Banswara : आनंदपुरी. कानेला ग्राम पंचायत में चार लगातार बार सरपंच रह चुकीं चंपा पटेल की पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर 1 से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं चंपा पटेल को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज पटेल ने 176 मतों से पराजित किया। चंपा पटेल बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल की काकी है। मतगणना में कांग्रेस के मनोज पटेल को 1142 वोट मिले, जबकि बीएपी प्रत्याशी चंपा पटेल को 966 मत प्राप्त हुए। इस तरह मनोज पटेल ने 176 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।