22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Banswara / Banswara Road Accident : मृत्युभोज से लौटते समय अनियंत्रित वाहन पलटा, एक की मौके पर मौत, 18 घायल

Banswara Road Accident : मृत्युभोज से लौटते समय अनियंत्रित वाहन पलटा, एक की मौके पर मौत, 18 घायल

Banswara Road Accident : बांसवाड़ा. प्रतापगढ़ जिले के घंटाली थाना क्षेत्र में बेव रिछड़ी गांव के पास रविवार शाम मृत्युभोज से लौट रहे सवारियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, वहीं 18 गंभीर रुप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Nov 2026, 8:25 PM IST

banswara road accident funeral feast vehicle overturned one person dies

Banswara Road Accident : छोटी सरवन. वेव रिछड़ी में क्रूजर पलटने से घायल पड़ी सवारियां। फोटो पत्रिका

Banswara Road Accident : बांसवाड़ा. प्रतापगढ़ जिले के घंटाली थाना क्षेत्र में बेव रिछड़ी गांव के पास रविवार शाम सवारियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महुड़ी खेड़ा निवासी देवजी डिंडोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया। इनमें से 13 घायलों को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 5 को उदयपुर रेफर किया गया।

दानपुर थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया कि दानपुर थाना क्षेत्र के काला खेत के पास महुड़ी खेड़ा गांव के लोग प्रतापगढ़ जिले के घंटाली क्षेत्र में एक मृत्युभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार शाम क्रूजर से घर लौटते समय घोड़ी-तेजपुर से आगे बेव रिछड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।

शोक में शामिल होने गए थे

ग्रामीणों और पुलिस ने क्रूजर में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण भरतलाल के अनुसार वे एक परिवार में मृत्यु होने पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

घायलों के नाम

घायलों में सकरू, भैरिया, गुड्डी, खातुराम, गौतम, कविता, पंसु, कालू, रकमचंद, कांजी, प्रकाश, वेलजी, समसु, सोहन, नाकुड़ी, रूपा और मंगली आदि शामिल हैं।