Rajasthan Panchayat Elections Result : जयपुर. पंचायत से पार्लियामेंट तक चुनावी तालमेल और लगातार जीत का भाजपा का प्लान पंचायत चुनाव के नतीजों के साथ गड़बड़ा गया है। अब चर्चा केवल मंत्रिमंडल में फेरबदल या मंत्रियों के विभाग बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता और संगठन में बड़े स्तर पर सर्जरी की संभावित तैयारी तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, अब मंत्रियों, विधायकों, चुनाव प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। उसके बाद कमजोर मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों को मौका देने और विभागों में फेरबदल पर विचार होगा। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी गंभीरता से मंथन होने की उम्मीद है। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी की तैयारी है।