22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर में एक और सड़क चौड़ी करने की तैयारी, पहले ही दिन 64 निर्माणों पर लाल निशान, 300 से ज्यादा कार्रवाई की जद में

जयपुर में एक और सड़क चौड़ी करने की तैयारी, पहले ही दिन 64 निर्माणों पर लाल निशान, 300 से ज्यादा कार्रवाई की जद में

राजधानी जयपुर में 22 गोदाम से बी-टू बाइपास तक सड़क चौड़ी करने की तैयारी है। जेडीए ने पहले दिन 64 निर्माणों पर लाल निशान लगाए। 300 से अधिक निर्माण जद में आ सकते हैं। हाईकोर्ट में 25 नवंबर को रिपोर्ट पेश होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 22 Nov 2026, 9:53 AM IST

jaipur road widening 22 godam to b2 bypass

64 निर्माणों पर लाल निशान लगाते हुए कर्मचारी (पत्रिका फोटो)

Jaipur 22 Godam To B2 Bypass Road Widening: जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के बाद अब 22 गोदाम से बी-टू बाइपास तक सड़क चौड़ी करने की तैयारी तेज हो गई है। हाईकोर्ट में 25 नवंबर को रिपोर्ट पेश करने से पहले जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने प्रस्तावित सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पहले दिन जेडीए की दो टीमों ने त्रिवेणी नगर पुलिया से बी-टू बाइपास की ओर सीमांकन किया। इस दौरान 64 निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए। कहीं निर्माण का 8 फीट तो कहीं 14 फीट हिस्सा सड़क की सीमा में आ रहा है।

रेलवे लाइन के समानांतर 7.5 किमी लंबे इस मार्ग पर 300 से अधिक निर्माणों के जद में आने का अनुमान है। सड़क फिलहाल महारानी फार्म तक जाएगी। कृषि अनुसंधान केंद्र से जमीन मिलने पर इसे सीधे बी-टू बाइपास से जोड़ा जाएगा। जेडीए की कार्रवाई से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित लोग सड़क की मौजूदा चौड़ाई को देखते हुए वैकल्पिक समाधान की मांग कर रहे हैं।

मास्टर प्लान में 100 फीट थी चौड़ाई, अब तीन हिस्सों में अलग-अलग

मास्टर प्लान में 22 गोदाम से बी-टू बाइपास तक सड़क की चौड़ाई 100 फीट तय थी। बाद में जेडीए ने जोनल प्लान में सड़क के तीनों हिस्सों की चौड़ाई अलग-अलग तय की और सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए जोनल प्लान के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

टोंक रोड पर कम होगा यातायात का दबाव

परियोजना पूरी होने पर बी-टू बाइपास से 22 गोदाम तक सीधा रास्ता मिलेगा। अभी टोंक रोड के रास्ते करीब नौ किमी का सफर करना पड़ता है। वैकल्पिक मार्ग मिलने से टोंक रोड पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

सड़क का हिस्सालंबाईप्रस्तावित चौड़ाई
22 गोदाम से महेश नगर फाटक2.7 किमी40 फीट
महेश नगर फाटक से गोपालपुरा बाइपास पुलिया1.9 किमी60 फीट
गोपालपुरा बाइपास पुलिया से बी-टू बाइपास2.9 किमी80 फीट

व्यापारी बोले, दुकानें गईं तो रोजी-रोटी पर संकट

महेश नगर के व्यापारी पारस शर्मा ने कहा कि वे वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं और यही उनकी रोजी-रोटी का साधन है। सड़क चौड़ी होने से उनके प्रतिष्ठान जद में आ जाएंगे। उनके मुताबिक, व्यस्त समय को छोड़कर बाकी समय यातायात सामान्य रहता है।

बजरंग विहार कॉलोनी के रामरूप सिंह ने कहा कि जेडीए ने पहली बार उन्हें नोटिस जारी किए हैं। उनके मुताबिक, मौके पर सड़क 70 फीट चौड़ी है और जेडीए इसे 80 फीट करने के लिए नोटिस दे रहा है। उन्होंने जनहित में सड़क की चौड़ाई 60 फीट रखने की मांग की।

दो और चरणों में होगा सीमांकन

जेडीए के हेमंत कुमार ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के बाद सीमांकन शुरू किया गया है। पहले दिन 64 निर्माण चिह्नित किए गए। अगले दो चरणों में सड़क की सीमा में आने वाले अन्य निर्माण चिह्नित किए जाएंगे।