सरकार ने प्रतिभा योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक बच्चों का खेल प्रतिभा मूल्यांकन करने का लक्ष्य है। विद्यालय, जिला और राज्य स्तर पर तीन चरणों में परीक्षण होंगे। इनमें दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, प्लेट टैपिंग और पार्शियल कर्ल-अप जैसे परीक्षण शामिल हैं। इसके आधार पर करीब 3,000 उभरती और 10,000 नवोदित प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।