उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन मौजूदा सरकार आयोजन कराने के बजाय कागजी घोषणाओं तक सीमित है। एक ही घोषणा दो-दो बार करके बजट की शोभा बढ़ाई गई, पर मैदान सूना रहा। खिलाड़ियों के साथ यह मजाक नहीं तो और क्या है? घोषणा बजट में हुई, लेकिन खेल का मैदान तैयार नहीं हुआ। यही भाजपा सरकार की सच्चाई है.