22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अगले दो दिन कोहरे की चेतावनी, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अगले दो दिन कोहरे की चेतावनी, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने राजस्थान में ठिठुरन बढ़ा दी है। माउंट आबू 5.7 और फतेहपुर 6.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडे रहे, वहीं मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 22 Nov 2026, 9:14 AM IST

Rajasthan weather update

बीकानेर में सुबह-शाम दिखने वाले धुएं की फोटो (Photo- नौशाद अली)

जयपुर. उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में सर्दी तेज कर दी है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। अब लोग गर्म कपड़ों में घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को जयपुर सहित अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। माउंट आबू 5.7 डिग्री और फतेहपुर 6.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। वहीं अन्य शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर को राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।

आगामी सप्ताह शुष्क

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

बीकानेर में कोहरा नहीं, प्रदूषण और धूल ने बढ़ाई परेशानी

बीकानेर में इन दिनों सुबह और शाम के समय छाई रहने वाली धुंध को लोग सर्दी का कोहरा समझ रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में धूल और प्रदूषण का गुबार हवा में घुलकर लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। विशेष रूप से गजनेर रोड पर शाम ढलते ही हालात बहुत खराब हो जाते हैं, जहां धूल के घने गुबार के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क पर रास्ता तलाशने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में बढ़ता यह धूल और प्रदूषण का स्तर खासतौर पर अस्थमा और सांस के मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

शहरों का तापमान

शहर (City)अधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
माउंटआबू22.45.7
फतेहपुर27.76.1
सीकर27.07.7
भीलवाड़ा27.28.3
डबोक26.88.7
नागौर28.38.6
चूरू28.69.5
अलवर27.810.5
पिलानी27.410.5
जयपुर26.614.5

पिछले एक हफ्ते में जयपुर का तापमान

राजधानी में बीते एक सप्ताह अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री से 26.6 डिग्री और न्यूनतम 18.6 से 14.5 डिग्री पहुंच गया है।

तारीख (Date)अधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
15 नवंबर29.2°18.6°
16 नवंबर29.7°17.6°
17 नवंबर29.3°15.2°
18 नवंबर28.3°18.8°
19 नवंबर27.9°13.7°
20 नवंबर27.7°13.3°
21 नवंबर26.6°14.5°