17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Bulldozer Action: हाईकोर्ट की डेडलाइन खत्म, न्यू सांगानेर रोड पर फिर चलेगा बुलडोजर; 90 से ज्यादा निर्माण होंगे ध्वस्त

जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर बुधवार सुबह 8 बजे से जेडीए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। मेट्रो पिलर 84 से 109 के बीच 90 से अधिक निर्माण ध्वस्त होंगे। इसके लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 17 Nov 2026, 9:56 PM IST

jaipur bulldozer action

जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर फिर चलेगा बुलडोजर (पत्रिका फाइल फोटो)

Jaipur New Sanganer Road Bulldozer Action: जयपुर: न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए जेडीए बुधवार को दूसरे चरण की कार्रवाई करेगा। सुबह 8 बजे से मेट्रो के पिलर संख्या 84 से 109 के बीच सड़क सीमा में आ रहे निर्माण हटाए जाएंगे। इस दौरान 90 से अधिक निर्माणों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए जेडीए ने पांच टीमें गठित की हैं।

हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में हटाने के दिए थे निर्देश

दरअसल, न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण मामले में 16 सितंबर को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाए गए तो जेडीए आयुक्त, जेडीए सचिव और नगर निगम आयुक्त को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। इसके बाद जेडीए प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारियां तेज कर दी हैं।

तीन चरणों में पूरी होगी कार्रवाई

गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क को 100 फीट चौड़ा किया जाना है। पहले चरण में 5 अक्टूबर को गुर्जर की थड़ी से विवेक विहार तक कार्रवाई की गई थी। इस दौरान 700 मीटर क्षेत्र में करीब 60 दुकानों पर कार्रवाई हुई थी। बुधवार को दूसरे चरण में करीब 800 मीटर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण की कार्रवाई की जाएगी।

प्रभावित लोग बोले- हम सड़क पर आ जाएंगे

जेडीए की कार्रवाई से प्रभावित लोगों का कहना है कि इससे उनके सामने आवास और आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने बताया कि पहले जमीन खरीदी और फिर लोन लेकर मकान बनाया। अब कार्रवाई हुई तो उनका आशियाना छिन जाएगा और रोजगार पर भी संकट आ जाएगा।

मास्टर प्लान में यह सड़क 100 फीट चौड़ी है। हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई की जा रही है। दूसरे चरण के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। निर्धारित सड़क सीमा में आने वाले शेष निर्माण हटाए जाएंगे।
-आनंद शर्मा, डीआईजी, जेडीए