17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

Sri Ganganagar : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट प्रकरण में नया अपडेट आया है। जांच में महकदीप कौर के बैंक खाते में कई संदिग्ध लेनदेन सामने आने के संकेत मिले हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि उसके खाते में अलग-अलग समय पर रकम किसने जमा करवाई और इन लेनदेन का उद्देश्य क्या था?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Nov 2026, 9:16 PM IST

sri ganganagar railway track blast case new update mehakdeep kaur crosshair

Sri Ganganagar : पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। फोटो पत्रिका

Sri Ganganagar : श्रीगंगानगर. रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक को ब्लास्ट करने के मामले की जांच अब आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और उनके संपर्कों तक पहुंच गई है। पुलिस रिमांड पर चल रहे पंजाब के गुरदासपुर निवासी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और देवेन्द्र सिंह से पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इस मामले में आरोपियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसी सिलसिले में होटल संचालक, वाहन चालक सहित सात लोगों को डिटेन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और बैंक खातों से संबंधित लेनदेन की जांच की जा रही है। महकदीप कौर की बहन और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की विशेष टीम गुरदासपुर भेजी गई है। इसके अलावा आरोपियों के परिजनों और परिचितों की मोबाइल कॉल डिटेल भी मांगी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्लास्ट की साजिश में किन लोगों की भूमिका रही और आरोपियों को किस स्तर पर मदद मिली।

महकदीप कौर और उसकी बहन के खाते में पहुंची रकम

जांच में महकदीप कौर के बैंक खाते में कई संदिग्ध लेनदेन सामने आने के संकेत मिले हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि उसके खाते में अलग-अलग समय पर रकम किसने जमा करवाई और इन लेनदेन का उद्देश्य क्या था। पुलिस के अनुसार रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से पहले महकदीप कौर के साथ 2 लाख 23 हजार रुपए की डील हुई थी। इसमें एक लाख रुपए की नकदी मिली।

जबकि महकदीप कौर और उसकी बहन मुस्कान के बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपए आए थे। अब इस रकम के स्रोत, इसे भेजने वाले व्यक्ति और इसके पीछे की वजह की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे आरोपी देवेन्द्र सिंह की पृष्ठभूमि, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपियों के बीच संपर्क कैसे हुआ।

2 आइईडी बरामद होने पर पुलिस गंभीर

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दो और आइईडी बरामद किए थे। इनमें से एक आइईडी रामसिंहपुर पुलिस थाने से महज 150 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सक्रिय अवस्था में मिला था। वहीं दूसरा आइईडी रामसिंहपुर-सूरतगढ़ मार्ग पर पीर की दरगाह के पास झाड़ियों में मिला था, जो पहले से निष्क्रिय था। इनकी बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपियों के आर्थिक लेनदेन और संपर्कों की पड़ताल शुरू की है।

राहगीर ने बनाया था दोनों का वीडियो

श्रीगंगानगर/श्रीविजयनगर. रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बनाया था। उसके अनुसार वह 3 नवंबर की रात श्रीविजयनगर क्षेत्र के गांव 42 जीबी स्थित ढाबे पर गया था। वहां युवक- युवती सिगरेट पी रहे थे। दोनों की गतिविधियां देखकर उसे कुछ असामान्य लगा तो उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

राहगीर के अनुसार, करीब चार मिनट तक उसने दोनों की गतिविधियां रिकॉर्ड कीं। इस दौरान दोनों बार-बार सिगरेट के कश लगा रहे थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। बाद में उनकी कुछ आपत्तिजनक गतिविधियां भी वीडियो में रिकॉर्ड हुईं। हालांकि उस समय उसे दोनों की पहचान और उनके रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले से जुड़े होने की जानकारी उसे नहीं थी।