16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan Panchayat Elections : श्रीगंगानगर जिले में केवल एक ग्राम पंचायत ऐसी रही, जहां ग्रामीणों ने चुनावी मुकाबले के बजाय आपसी सहमति को तरजीह दी। अनूपगढ़ पंचायत समिति की नवगठित ग्राम पंचायत 1 एनडब्ल्यूएम (नाइयांवाली) में कमलेश कुमार मेघवाल निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Nov 2026, 6:07 PM IST

sri ganganagar gram panchayat elections kamlesh meghwal elected unopposed

Sri Ganganagar Panchayat Elections : कमलेश मेघवाल निर्विरोध बने सरपंच। फोटो पत्रिका

Rajasthan Panchayat Elections : श्रीगंगानगर. कहीं सरपंची के लिए रात-दिन चुनावी जोर-आजमाइश तो कहीं वोटों की रखवाली के लिए पहरेदारी। इन सबके बीच श्रीगंगानगर जिले की 409 ग्राम पंचायतों में लोकतंत्र की एक अलग तस्वीर सामने आई है। जिले में केवल एक ग्राम पंचायत ऐसी रही, जहां ग्रामीणों ने चुनावी मुकाबले के बजाय आपसी सहमति को तरजीह दी। अनूपगढ़ पंचायत समिति की नवगठित ग्राम पंचायत 1 एनडब्ल्यूएम (नाइयांवाली) में कमलेश कुमार मेघवाल निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। सरपंच पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल होने से उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इस तरह जिले की 409 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने जाने का यह इकलौता मामला है।

कमलेश कुमार गांव में ई-मित्र संचालक है और बीए तक शिक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बीच सहमति बनाने के लिए तीन बार बैठक हुई। इनमें सभी ने एकमत होकर निर्विरोध सरपंच चुनने का निर्णय किया। हालांकि, इसी ग्राम पंचायत में वार्ड पंच के चुनाव को लेकर मुकाबला बरकरार हैं। वार्ड नंबर 2 और 3 के लिए मतदान कराया जा रहा है। पंचायत में कुल 2210 मतदाता है।

पंचायत मुख्यालय बदलने के विरोध में मतदान का बहिष्कार

इसी नवगठित ग्राम पंचायत 1 एनडब्ल्यूएम में पंचायत मुख्यालय बदलने के फैसले को लेकर दूसरी तस्वीर भी सामने आई। चक 3 जेएम के ग्रामीणों ने शनिवार को सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण मंदिर में एकत्र हुए और मतदान नहीं करने का निर्णय किया। विरोध का असर यह रहा कि पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद चुनाव के लिए बनाए गए बूथ संख्या 79 पर वार्ड नंबर 4, 5 और 6 में मतदान की निर्धारित अवधि समाप्त होने तक एक भी वोट नहीं पड़ा। एक ही पंचायत में कहीं सर्वसम्मति से सरपंच का चुनाव तो कहीं पंचायत मुख्यालय के विरोध में मतदान का पूर्ण बहिष्कार, ग्रामीण लोकतंत्र की दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई।

लालगढ़ जाटान : चार वार्डों में पंच निर्विरोध निर्वाचित

वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत लालगढ़ जाटान में पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। सरपंच पद के लिए कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि वार्ड पंच पद के लिए 35 वार्डों से कुल 91 आवेदन मिले। नामांकन वापसी के बाद सरपंच पद पर 10 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गई हैं। वहीं, चार वार्डों में पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है तथा शेष 31 वार्डों में 71 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। ग्राम पंचायत में सरपंच पद सामान्य महिला वर्ग के लिए है। इस बार सरपंच पद के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 18 आवेदन प्राप्त हुए थे। बाद में आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद अब 10 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

ये महिला प्रत्याशी है मैदान में

सरपंच पद के लिए सुनीता देवी पत्नी प्रेम कुमार वर्मा, पूनम पत्नी पवन गरुवा, सोना देवी पत्नी राहुल गोदारा, रेनू पत्नी संजीव कुमार सहारण, रमन पत्नी योगेश भादू, मीनाक्षी पत्नी रविंद्र कुलड़िया, सुमन सोनी पत्नी कानाराम सोनी, इंद्रा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार, सोना देवी पत्नी मनोज कुमार तथा सोनू पत्नी योगेश कुमार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है।

चार वार्डों में पंच निर्विरोध निर्वाचित

ग्राम पंचायत के कुल 35 वार्डों में से चार वार्डों में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें वार्ड संख्या 10 से भीमसेन, वार्ड संख्या 12 से गीता, वार्ड संख्या 21 से देवीलाल और वार्ड संख्या 23 से मनजीत कौर शामिल हैं। इन वार्डों में अब मतदान नहीं होगा। शेष 31 वार्डों में पंच पद के लिए 91 आवेदन प्राप्त हुए थे। नामांकन वापसी के दौरान 16 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।