16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

Sri Ganganagar : श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर के गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ में रामसिंहपुर-अनूपगढ़ रेलवे ट्रैक के पास दो बम होने की जानकारी मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Nov 2026, 5:01 PM IST

sri ganganagar railway track blast accused big revelation 2 bomb discovered

Sri Ganganagar : जांच एजेंसियों की गिरफ्त में दोनों आरोपी। फोटो : पत्रिका

Sri Ganganagar : श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर के गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ में रामसिंहपुर-अनूपगढ़ रेलवे ट्रैक के पास दो बम होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची, जहां पीर की दरगाह के आस-पास दो बम जैसी वस्तुएं मिलने की पुष्टि हुई है। एसपी हरिशंकर के अनुसार, मौके पर मिली दो संदिग्ध वस्तुओं में से एक आईईडी सक्रिय अवस्था में है, जबकि दूसरी निष्क्रिय बताई गई है। सक्रिय आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है।

न्यूज अपडेट हो रही है।