15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar : सहोडी ग्राम पंचायत में रोचक मुकाबला, सरपंच के चुनाव में पति-पत्नी और पिता-पुत्र आमने-सामने

Rajasthan Sarpanch Election : अकबरपुर (अलवर). उमरैण पंचायत समिति की सहोडी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में पति-पत्नी और पिता-पुत्र एक-दूसरे के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस अनूठी चुनावी तस्वीर से क्षेत्र में खासी चर्चा बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Nov 2026, 10:38 PM IST

sahodi gram panchayat sarpanch election husband wife father son face off

Alwar : नामांकन दर्ज करवाते उम्मीदवार। फोटो पत्रिका

Alwar Election : अकबरपुर (अलवर). उमरैण पंचायत समिति की सहोडी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में पति-पत्नी और पिता-पुत्र एक-दूसरे के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरे हैं। ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। चुनाव में पति विजय सिंह और पत्नी ललता देवी सरपंच पद के लिए आमने-सामने हैं। इसी तरह, पिता जितेंद्र नट और पुत्र शिव कुमार ने भी अपनी दावेदारी पेश की हैं। इस अनूठी चुनावी तस्वीर से क्षेत्र में खासी चर्चा बनी हुई है। ग्रामीण भी इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि इस चुनाव में पारिवारिक मुकाबले में कौन विजयी होगा। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में जुट गए हैं।

साहोडी: सरपंच पद पर पांच नामांकन, 16 को मतदान

अलवर के अकबरपुर के उमरैण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साहोडी में स्थगित हुए पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया आज से पुनः शुरू हुई। सरपंच एवं पंच पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सरपंच पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। ग्राम पंचायत के 9 वार्डों में पंच पद के लिए भी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। नामांकन के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। अब सरपंच एवं पंच पद के उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साध रहे हैं। यहां पहले 30 अक्टूबर को हुए चुनाव में एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अन्य उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए थे। जिससे चुनाव रद्द कर दिया था। अब 16 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

थाना प्रभारी रमेश सैनी लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस टीम ने गश्त की और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखी।

गांवों में सोमवार को आखिरी चुनावी दंगल, 3747 ग्राम पंचायतों में होगी वोटिंग

पंचायत चुनाव का अंतिम चरण अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन हाईकोर्ट की ओर से चुनाव के लिए तय अंतिम तारीख 15 नवम्बर पीछे छूट गई। सोमवार यानि 16 नवम्बर को अंतिम चरण में सबसे अधिक 3747 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिससे 3747 सरपंच व 33885 वार्ड पंचों का चुनाव होगा और इनके नतीजों के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। देर रात तक नतीजे आ जाएंगे और मंगलवार को उपसरपंच के चुनाव के बाद मतदान दल गांवों से लौट जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में पेश प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम में 15 नवम्बर तक निकाय व पंचायत चुनाव पूरे करा लेने का भरोसा दिलाया था, लेकिन राज्य सरकार की पंचायतों की लॉटरी की प्रक्रिया में देरी करने के कारण आयोग का चुनाव कार्यक्रम पटरी से उतर गया।