Chittorgarh : पहुंना (चित्तौड़गढ़). राशमी क्षेत्र में प्रशासनिक महकमे को उस वक्त गहरा सदमा लगा जब मॉर्निंग वॉक पर निकले राशमी तहसीलदार श्रीलाल मीणा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तहसीलदार के आकस्मिक निधन से अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले ही स्थानांतरित होकर राशमी आए तहसीलदार श्रीलाल मीणा गत 12 नवंबर को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पंचायत समिति के बाहर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।