पंचायतीराज चुनावों के नतीजों के अनुसार 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणामों में कांग्रेस ने न केवल अपना जनाधार बढ़ाया, बल्कि पंचायत समितियों में भी भाजपा से आगे निकल गई। पार्टियों के दावों के अनुसार, 24 में कांग्रेस को बहुमत मिला है तो भाजपा 5 जिलों में बहुमत में है। 1 जिले में रालोपा को बहुमत मिला है। 7 जिलों में बिना जोड़तोड़ सत्ता संभव नहीं है। पंचायत समितियों में भी कांग्रेस करीब 269 जगह प्रधान बनाने की स्थिति में है, जबकि भाजपा का आंकड़ा 73 के आसपास सिमटता दिख रहा है।