Bharatpur Zila Pramukh : भरतपुर जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने क्रिकेट के अंदाज में सोशल मीडिया पर ऐसी गुगली फेंकी है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी है। उन्होंने जिला परिषद के चुनावी समीकरणों को आईपीएल से जोड़ते हुए, 25 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर रोचक टिप्पणी की है। विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'आईपीएल की लेटेस्ट अपडेट….जिला भरतपुर की जनता की टिकी है निगाहें 25 नवंबर के मैच पर, पलट सकती है बाजी, अंतिम ओवर में लग सकते हैं धुआंधार छक्के।' उनकी इस पोस्ट को जिला प्रमुख चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।