भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर शहर में गुरुवार शाम एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सारस चौराहा क्षेत्र स्थित होटल ज्वाला जी में जिस समय आग लगी, उस दौरान अंदर बर्थडे पार्टी चल रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। होटल से उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।