कांग्रेस अब केवल प्रत्याशियों की जीत तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पंचायत समितियों में प्रधान और जिला परिषद में जिला प्रमुख बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। गुरुवार को पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीवी राव, भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा और करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव के साथ चुनावी मंत्रणा की। बैठक में डीग और भरतपुर जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने तथा आगामी प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव में पार्टी का बहुमत कायम करने को लेकर चर्चा हुई।