जयपुर। जोबनेर के हिस्ट्रीशीटर विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया की बुधवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि मुख्य आरोपी अनीश और मृतक विजय के परिवारों के खेत आसपास ही हैं। अनीश का परिवार जब भी विजय के खेत के रास्ते अपने खेत जाता था, तो विजय उन्हें रोककर अनीश के पिता कैलाश की हत्या का ताना देता था। आरोप है कि विजय धमकी देते हुए कहता था कि ‘तेरे पिता को तो मार दिया, अब तेरा भी नंबर आएगा।’ इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी।