एडिशनल कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनीश गोल्या उर्फ जग्गू (21), कमलेश गोल्या उर्फ कमल उर्फ जोरू (23), युवराज चौधरी (23) और दिनेश चौधरी उर्फ दीनू (23) शामिल है। युवराज तिबारिया और दिनेश हिंगोनिया, जोबनेर के रहने वाले हैं। अनीश ने एक निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है। आरोपियों ने '7007' नाम से गैंग बना रखी थी। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग की अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है।