मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। 14 नवंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 15 नवंबर को उत्तरी बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।