12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जिनके दम पर करते थे हवाबाजी, वे छत पर खड़े होकर बनाते रहे वीडियो’, हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या हत्याकांड पर तंज

राजधानी जयपुर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या हत्याकांड की पुलिस जांच जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर उसके कथित दबदबे और साथियों को लेकर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने तंज कसा, जिनके दम पर ब्रो हवाबाजी करते थे, वे छत से सिर्फ वीडियो बनाते रहे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 12 Nov 2026, 3:59 PM IST

history sheeter vijay bajya murder case

मृतक हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या (पत्रिका फाइल फोटो)

History Sheeter Vijay Bajia Murder Social Media Reaction: जयपुर के करधनी इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या की दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। वहीं, दूसरी तरफ इस हत्याकांड ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। हत्या के बाद अब हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या की सोशल मीडिया पर बनाई गई छवि, उसके '157' ग्रुप और इंस्टाग्राम आईडी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। यूजर्स पुराने पोस्ट और गतिविधियों का जिक्र करते हुए कथित दबदबे पर सवाल उठा रहे हैं।

इस बीच एक यूजर का कमेंट खासा चर्चा में है। उसने लिखा, जिनके दम पर ब्रो हवाबाजी करते थे, वह छत से सिर्फ वीडियो ही बनाते रहे। इस टिप्पणी के जरिए यूजर ने मुश्किल समय में साथियों की भूमिका पर तंज कसा है। इस कमेंट के बाद दूसरे यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

'भाईगिरी दिखाने वाले मुश्किल वक्त में कहां थे'

हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं में सबसे ज्यादा चर्चा उसके कथित दबदबे और साथ रहने वाले लोगों को लेकर है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली ताकत और वास्तविक परिस्थितियों के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, सोशल मीडिया पर साथ खड़े होने वाले असली वक्त में नजर क्यों नहीं आते? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, रील में भाईगिरी दिखाना आसान है, लेकिन मुश्किल वक्त में साथ देना अलग बात है।

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, नाम और पहचान बनाने के लिए पूरी टीम साथ रहती है, लेकिन वक्त आने पर सब दूर हो जाते हैं। हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स की निजी प्रतिक्रियाएं हैं। इन टिप्पणियों से घटना के दौरान मौजूद लोगों की वास्तविक भूमिका की पुष्टि नहीं होती।

'157' नाम से ग्रुप और इंस्टाग्राम आईडी की चर्चा

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या के सोशल मीडिया नेटवर्क को लेकर भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह '157' नाम से ग्रुप और इंस्टाग्राम आईडी संचालित करता था। सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर भी यूजर्स के बीच चर्चा हो रही है।

कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान और दबदबा दिखाने की कोशिश करने वाले लोगों की वास्तविक गतिविधियां क्या थीं। वहीं, एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और ग्रुप होना अलग बात है, असली पहचान तो व्यवहार से बनती है।

दिनदहाड़े हत्याकांड ने कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर केवल हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या की छवि और उसके साथियों को लेकर ही प्रतिक्रियाएं नहीं आ रही हैं, बल्कि जयपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर भी लोग चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं, दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, आखिर बदमाशों में कानून का डर कब पैदा होगा?

जानें क्यों रची गई विजय बाज्या के मर्डर की साजिश?

विजय बाज्या हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हत्या की पूरी साजिश मुख्य आरोपी अनीश ने रची थी। करीब सात साल से चली आ रही पुरानी दुश्मनी और पिता की हत्या का बदला लेने के इरादे से उसने विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस वारदात में उसके तीन अन्य साथी भी शामिल थे। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया, पुलिस ने अनीश गोल्या उर्फ जग्गू, कमलेश गोल्या उर्फ कमल उर्फ जोरू, युवराज चौधरी (23) और जोबनेर निवासी दिनेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

पिता की हत्या से शुरू हुई थी दुश्मनी, 7 साल बाद लिया बदला

पुलिस के मुताबिक, साल 2019 में तिबारियां निवासी कैलाश की हत्या हुई थी। विजय बाज्या पर भी इस हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था और इस मामले में वह जेल जा चुका था। इसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी बढ़ गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कैलाश की मौत का बदला लेने के लिए उसके बेटे अनीश ने 7007 गैंग के जरिए विजय की हत्या की साजिश रची। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

वारदात से पहले हुआ था विवाद

पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या वाले दिन विजय और अनीश के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद अनीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजय पर हमला करने की तैयारी की। इसके लिए आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी खरीदी। वारदात के दौरान विजय अपनी कार से कालवाड़ रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान कैम्पर में सवार हमलावरों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।

कैंपर से कार को मारी टक्कर, भागने पर घेरकर किया हमला

हमलावरों से बचने के लिए विजय ने अपनी कार रावण गेट की तरफ मोड़ दी, लेकिन पीछा कर रहे बदमाशों ने कैंपर से उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद विजय गाड़ी से निकलकर जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावरों ने कुछ दूरी पर उसे घेर लिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से उस पर लगातार वार किए। गंभीर हालत में विजय को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे।