जयपुर। राजधानी के वैशाली नगर स्थित सीरियस ज्वेल्स शोरूम में चाकू की नोक पर हुई लाखों रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के महज दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। वह लूटे गए गहने बेचने के लिए दिल्ली पहुंचा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान कालवाड़ रोड स्थित देवी नगर निवासी दिग्विजय सिंह (32) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कभी कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी करने वाला आरोपी कर्ज में डूबने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने लगा।