दीपावली सजावट के लिए इस बार भी प्रति मंदिर दो लाख रुपए के हिसाब से ही बजट आया है। मगर टेंडर नहीं होने के कारण इस बार यह जिम्मा पुजारियों को सौंपा है। इसके लिए जिलेवार ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। त्योहार के बाद पुजारी मंदिरों में किए गए कार्यों का बिल विभाग में प्रस्तुत करेंगे, कमेटी की ओर से सत्यापन में सही पाए जाने पर पुजारियों को भुगतान किया जाएगा।
ओमप्रकाश, सहायक आयुक्त, देवस्थान