27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dungarpur / Dungarpur Pradhan Chunav Result : डूंगरपुर-चिखली-भंडारी में निर्विरोध बने प्रधान, यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज

Dungarpur Pradhan Chunav Result : डूंगरपुर-चिखली-भंडारी में निर्विरोध बने प्रधान, यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज

Dungarpur Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : डूंगरपुर में पंचायत समितियों में कौन बना प्रधान? देखें पूरी लिस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:05 PM IST

Dungarpur panchayat samiti pradhan election result 2026 live samiti chunav voting updates candidates list

Dungarpur : गलियाकोट में नामांकन के बाहर आते हुए। फोटो पत्रिका

Dungarpur Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : डूंगरपुर जिले की 14 पंचायत समितियों में से कांग्रेस और बीएपी को तीन-तीन, जबकि भाजपा को चार पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं, चार पंचायत समितियों में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से यहां गठबंधन और निर्दलीय सदस्यों के समर्थन से प्रधान सकते हैं। डूंगरपुर पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए आज 27 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं। डूंगरपुर जिले की कुल 234 पंचायत समिति सदस्य सीटों में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 87, कांग्रेस ने 74, भाजपा ने 68 और निर्दलीयों ने 5 सीटें जीती हैं। डूंगरपुर जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में 3 पंचायत समितियों डूंगरपुर, चिखली और भंडारी में निर्विरोध प्रधान चुने गए। भंडारी में भाजपा के अरविंद डामोर निर्विरोध प्रधान बने है। वहीं डूंगरपुर में कांग्रेस से मुकेश अहारी व चिखली में बीएपी से रमेशचंद्र बामणिया निर्विरोध प्रधान बने हैं।

भंडारी - भाजपा के अरविंद डामोर निर्विरोध विजयी

नवनिर्मित भंडारी पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए भाजपा के अरविंद डामोर निर्विरोध विजयी घोषित रहे। भंडारी में भाजपा को 8, कांग्रेस 4 और बीएपी को 2 सीटे प्राप्त हुई थी। इससे पहले सुबह भाजपा की ओर से अरविंद डामोर को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने सुबह सवा दस बजे अपने प्रस्ताव के साथ रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत किए थे। वही कांग्रेस की ओर से सज्जनदेवी डामोर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी राजकुमार सारेल ने दस्तावेजों की जांच में कांग्रेस की सज्जनदेवी डामोर के प्रस्तावक विजयी प्रत्याशी नहीं था। इसके कारण नामांकन निरस्त करना पड़ा। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी राजकुमार सारेल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश मीणा ने अरविंद डामोर को प्रधान पद पर विजयी घोषित कर शपथ ग्रहण करवाई। गलियाकोट बीएपी की कोमल कटारा प्रधान बनी हैं।

डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति और पार्टीवार सदस्य संख्या

पंचायत समितिकुल सदस्यकांग्रेसभाजपाबसपाBAPनिर्दलीय
आसपुर1758031
भंडारी1548021
बिछीवाड़ा1772080
चिखली15110130
दोवड़ा19131050
डूंगरपुर15102030
गलियाकोट15040110
गामड़ी अहाड़ा1585020
झोथरी17410111
पाडवा1518060
पालदेवल1570062
साबला1759030
सागवाड़ा27416070
सीमलवाड़ा1553070
कुल23474680875

डूंगरपुर जिले के निर्वाचित प्रधानों की सूची

क्र.पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
1आसपुरपरिणाम अपडेट होना बाकी—
2भंडारीअरविंद डामोरभाजपा (निर्विरोध)
3बिछीवाड़ापरिणाम अपडेट होना बाकी—
4चिखलीरमेशचंद्र बामणियाबीएपी (निर्विरोध)
5दोवड़ापरिणाम अपडेट होना बाकी—
6डूंगरपुरमुकेश अहारीकांग्रेस (निर्विरोध)
7गलियाकोटकोमल कटाराबीएपी
8गामड़ी अहाड़ापरिणाम अपडेट होना बाकी—
9झोथरीपरिणाम अपडेट होना बाकी—
10पाडवापरिणाम अपडेट होना बाकी—
11पालदेवलपरिणाम अपडेट होना बाकी—
12साबलापरिणाम अपडेट होना बाकी—
13सागवाड़ापरिणाम अपडेट होना बाकी—
14सीमलवाड़ापरिणाम अपडेट होना बाकी—