25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dungarpur / Dungarpur Zila Pramukh : भाजपा-बीएपी को 14-14 मत मिले, लॉटरी हुई, बीएपी के अनुतोष रोत बने जिले के 17वें जिला प्रमुख

Dungarpur Zila Pramukh : भाजपा-बीएपी को 14-14 मत मिले, लॉटरी हुई, बीएपी के अनुतोष रोत बने जिले के 17वें जिला प्रमुख

Dungarpur Zila Pramukh : डूंगरपुर. तीन साल पहले गठित भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने पहले ही पंचायतीराज चुनाव में जिला प्रमुख का पद हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। बीएपी के अनुतोष रोत लॉटरी के माध्यम से जिला प्रमुख निर्वाचित हुए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Nov 2026, 8:30 PM IST

dungarpur zila pramukh election results 2026 anutosh rot new district president rajasthan panchayat chunav

Dungarpur Zila Pramukh : बीएपी के अनुतोष रोत। फोटो पत्रिका

Dungarpur Zila Pramukh : डूंगरपुर. तीन साल पहले गठित भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने पहले ही पंचायतीराज चुनाव में जिला प्रमुख का पद हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। बीएपी के अनुतोष रोत लॉटरी के माध्यम से जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। वे डूंगरपुर जिले के 17वें जिला प्रमुख का पद संभालेंगे। जिला परिषद चुनाव में इस बार भाजपा को 14, कांग्रेस को 9 और भारत आदिवासी पार्टी को 14 सीटें मिली थीं। बुधवार को जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस ने मतदान से दूरी बनाए रखी। मतदान प्रक्रिया में भाजपा और बीएपी दोनों को 14-14 वोट मिले। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान की मौजूदगी में दोनों उम्मीदवारों के नाम की लॉटरी निकाली गई। इसमें बीएपी के
अनुतोष रोत विजेता घोषित हुए।

इससे पूर्व सुबह 10 बजे जिला परिषद के ईडीपी सभागार में तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। भाजपा की ओर से कांतिलाल डामोर और मदनलाल पगी ने आवेदन पत्र लिया। कांग्रेस से पूंजीलाल परमार और बीएपी से अनुतोष रोत ने आवेदन प्राप्त किया। करीब आधे घंटे बाद भाजपा के कांतिलाल डामोर और बीएपी के अनुतोष रोत ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं, कांग्रेस की ओर से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। आवेदन पत्र लेने वाले पूंजीलाल परमार और कांग्रेस महामंत्री नारायण पंडया भी फॉर्म जमा कराने नहीं पहुंचे। नामांकन जमा कराने की समय सीमा समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की जांच की और चुनाव चिह्न आवंटित किए।

इसके बाद दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का इंतजार किया गया। किसी भी पार्टी की ओर से नामांकन वापस नहीं लिया गया। दोपहर 3 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले भाजपा के जिला परिषद सदस्य जिलाध्यक्ष अशोक रणोली और जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मतदान करने पहुंचे। इसके बाद बीएपी के जिला परिषद सदस्य सांसद राजकुमार रोत और विधायक अनिल कटारा के नेतृत्व में मतदान करने पहुंचे। बीएपी सदस्यों के मतदान के बाद जिला प्रशासन ने कांग्रेस सदस्यों का शाम 5 बजे तक इंतजार किया, लेकिन वे मतदान के लिए नहीं पहुंचे।

लॉटरी से बीएपी के अनुतोष बने जिला प्रमुख

मतदान की समय सीमा समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतगणना करवाई। इसमें दोनों उम्मीदवारों को 14-14 मत प्राप्त हुए। इसके बाद दोनों के समक्ष लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें भारत आदिवासी पार्टी के अनुतोष रोत विजेता घोषित हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अनुतोष रोत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत के बाद बीएपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इसके बाद बीएपी पदाधिकारी नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को फिर से बाड़ेबंदी में लेकर चले गए।

कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की

जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद अनुतोष रोत ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं और आम जनता के विश्वास की जीत है। कांग्रेस ने मतदान नहीं करके लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस के पुराने कार्यकाल में बीटीपी ने उनकी मदद कर सरकार को समर्थन दिया था। आने वाले चुनाव में हम उनका सूपड़ा साफ कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति और कुदरत के आशीर्वाद से लॉटरी के माध्यम से जीत मिली है। अब पहली बार जिले के विकास की बागडोर बीएपी के हाथों में आई है। जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

तीनों पार्टियों के बीच नहीं हुआ गठबंधन

जिला प्रमुख चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से तीनों पार्टियों के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर अलग-अलग बैठकों का दौर चला। वहीं, तीनों पार्टियों के पदाधिकारी देर रात तक फोन पर राजनीतिक समीकरण साधने में जुटे रहे। इसके बावजूद जिला प्रमुख चुनाव में किसी भी पार्टी ने गठबंधन नहीं किया। तीनों दलों ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़कर अपने दम पर जिला प्रमुख बनाने का प्रयास किया। इससे पहले हुए जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन हुआ था। उस समय कांग्रेस को 6, भाजपा को 8 और बीटीपी को 13 सीटें मिली थीं। दोनों बड़ी पार्टियों ने गठबंधन कर पांच साल तक बोर्ड चलाया था। हालांकि, इस बार तीनों पार्टियों ने गठबंधन से दूरी बनाते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

26 को उप जिला प्रमुख और 27 को प्रधान का चुनाव

जिला प्रमुख के निर्वाचन के अगले दिन 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। इसके बाद 27 नवंबर को जिले की सभी पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वहीं, 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इन सभी पदों के निर्वाचन में भी जिला प्रमुख चुनाव की तरह ही नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और आवश्यकता होने पर मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस तरह चार दिनों तक चलने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के साथ जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों को नए मुखिया मिल जाएंगे।