प्रधान पद का चुनाव केवल राजनीतिक जीत-हार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निर्वाचित प्रधान के सामने 52 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नई पंचायत समिति की प्राथमिकता में रहेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नया प्रधान राजनीतिक वादों से आगे बढ़कर गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पंचायत समिति की कमान किसके हाथ आती है।