जिले की पंचायत समितियों की बात की जाए तो कुल 16 पंचायत समितियों में से 8 पंचायत समितियों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। इनमें छोटी सरवन में कांग्रेस के केशव निनामा निर्विरोध प्रधान बने। यहां के अलावा बांसवाड़ा, सज्जनगढ़, छोटा डूंगरा, तलवाड़ा, कुशलगढ़, गनोड़ा, बागीदौरा में कांग्रेस अपना प्रधान बनाने में सफल रही। वहीं पांच पंचायत समितियों में भारत आदिवासी पार्टी का कब्जा रहा। इनमें आनंदपुरी, छोटी सरवा, घाटोल, गांगड तलाई, नाहरपुरा में बीएपी के प्रधान बने। इसके अलावा अरथूना में बीएपी का बहुमत होने के बावजूद वह अपना प्रधान नहीं बना सकी। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रधान की सीट पर कब्जा जमाया।