26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। कोई रणनीति काम नहीं आई। आज जयपुर उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत ने भाजपा के सीताराम शर्मा को 28 वोटों के अंतर से हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Nov 2026, 9:12 PM IST

jaipur up zila pramukh result congress sunil kumar kumawat elected bjp sitaram sharma defeated

Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर. कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत। फोटो पत्रिका

Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। कोई रणनीति काम नहीं आई। आज जयपुर उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत ने भाजपा के सीताराम शर्मा को 28 वोटों के अंतर से हरा दिया। 57 सीटों वाली जिला परिषद में 42 सदस्य एक ही दल के हों, तो नतीजों तो पहले से ही पता रहता है। गुरुवार को जयपुर में कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन 28 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर जिला प्रमुख के बाद उप जिला प्रमुख पद भी अपने नाम कर लिया। इस तरह प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद जयपुर की ग्रामीण सत्ता पूरी तरह से कांग्रेस के हाथ में आ गई।

कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत को 41, जबकि शर्मा को 13 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक ने परिणाम घोषित कर सुनील कुमार कुमावत को निर्वाचित घोषित किया और पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 11 साल बाद जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है।

आरएलपी के दोनों सदस्य मतदान से रहे दूर

जिला परिषद के कुल 57 सदस्यों में से गुरुवार को 55 ने मतदान किया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के दोनों सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचे। मतगणना में 54 मत वैध पाए गए, जबकि एक मत निरस्त कर दिया गया। नोटा के पक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा। कांग्रेस के 42 सदस्य होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी को 41 वोट मिले। वहीं, भाजपा के 13 सदस्यों के बराबर ही उसके प्रत्याशी को 13 वोट मिले। गुप्त मतदान के कारण निरस्त मत किस सदस्य का था, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

कांग्रेस प्रत्याशी को पार्टी की कुल सदस्य संख्या से एक वोट मिला कम

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन भाजपा को 28 वोटों के अंतर से मात दी। बुधवार को जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सूरा ने भाजपा के राजेश गुर्जर को हराया था। यशवीर सूरा को 42 और गुर्जर को 14 वोट मिले थे। गुरुवार को उप जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस ने इसी अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि, इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को पार्टी की कुल सदस्य संख्या से एक वोट कम मिला।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, उप जिला प्रमुख चुनाव में 54 मत विधिमान्य और एक मत प्रतिक्षेपित हुआ। निविदत्त मतों की संख्या शून्य रही। मतगणना के बाद सुनील कुमार कुमावत की जीत की घोषणा कर उन्हें शपथ दिलाई गई।

42 सदस्यों के दम पर बोर्ड

जयपुर जिला परिषद की 57 सीटों में कांग्रेस के 42, भाजपा के 13 और आरएलपी के दो सदस्य हैं। कांग्रेस ने इस बार जिला परिषद चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था।