27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bharatpur / Deeg Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : डीग की 3 पंचायत समितियों में BJP का निर्विरोध कब्जा, बृजनगर में कांग्रेस को बहुमत के बाद भी मुंह की खानी पड़ी

Deeg Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : डीग की 3 पंचायत समितियों में BJP का निर्विरोध कब्जा, बृजनगर में कांग्रेस को बहुमत के बाद भी मुंह की खानी पड़ी

Deeg Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : डीग की पंचायत समितियों में कौन बना प्रधान? देखें पूरी लिस्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:40 PM IST

Deeg Pradhan Election Result

डीग पंचायत समिति के प्रधान : कमलेश, वती कुमारी, मंगतीराम। फोटो पत्रिका

Deeg Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : डीग जिले की 5 पंचायत समितियों में शुक्रवार 27 नवम्बर को प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ। पंचायत समिति सदस्यों की ओर से प्रधान चुने गए। डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, फिर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। जबकि डीग, कामां, कुम्हेर और पहाड़ी में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। ऐसे में इन चार पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव के दौरान निर्दलीय सदस्य अहम भूमिका निभाया है। कहीं भाजपा के समर्थन से तो कहीं निर्दलियों के समर्थन से प्रधान चुना गया। जिले की पांच पंचायत समितियों में कुल 137 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इनमें निर्दलीय सदस्यों की संख्या 73 है, जबकि कांग्रेस के 40 और भाजपा के 21 सदस्य हैं। बसपा के तीन सदस्य भी चुनाव जीतकर आए हैं।

कमलेश निर्विरोध डीग पंचायत समिति प्रधान निर्वाचित

पंचायत समिति डीग के प्रधान पद पर शुक्रवार हुए चुनाव में भाजपा की कमलेश निर्विरोध डीग पंचायत समिति प्रधान निर्वाचित हुई। 27 सदस्यीय पंचायत समिति के वार्ड 22 से निर्दलीय सदस्य बनी बरोलीचौथ निवासी कमलेश ने भाजपा के टिकट पर प्रधान पद पर नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अंतिम समय तक एक ही नामांकन के चलते कमलेश को निर्विरोध पंचायत समिति डीग का प्रधान निर्वाचित किया गया।

बृजनगर पंचायत समिति- वती कुमारी भाजपा के समर्थन बनी प्रधान

बृजनगर पंचायत समिति में वती कुमारी पत्नी रिंकू राना भाजपा से निर्विरोध प्रधान बनीं। बृजनगर की 29 सीटों में कांग्रेस ने 16, भाजपा ने 4 और अन्य सदस्यों ने 9 सीटें जीती हैं। यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत हासिल है। बती कुमारी (पत्नी रिंकू) वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर प्रधान निर्वाचित हुई हैं। वे अर्जुन प्रधान की पुत्रवधू हैं। उनके ससुर अर्जुन प्रधान पूर्व में ब्रजनगर पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। बती कुमारी ने भाजपा के समर्थन से प्रधान पद हासिल किया।

कुम्हेर पंचायत समिति- मंगतीराम भाजपा के निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

कुम्हेर में मंगतीराम के सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगतीराम का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कुम्हेर में 27 सीट हैं। जिसमें 6 भाजपा, एक कांग्रेस और 20 अन्य विजयी हुए थे। कुम्हेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11 से निर्वाचित मंगतीराम ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनकी पुत्रवधू सज्जनबती वर्ष 2015 से 2020 तक ग्राम पंचायत आजऊ की सरपंच रह चुकी हैं। मंगतीराम के सामने भी किसी अन्य प्रत्याशी ने दावेदारी नहीं की और वे भाजपा से निर्विरोध प्रधान चुने गए।

डीग जिले में पंचायत समिति वार चुनावी गणित

पंचायत समितिकुल सदस्यकांग्रेसभाजपाबसपानिर्दलीय
बृजनगर2916409
डीग2747115*
कामां2563214
कुम्हेर2716-20*
पहाड़ी29131-15*
कुल1374021373

डीग जिले के सभी प्रधानों की सूची 2026

क्र.पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
1ब्रजनगरवती कुमारी (निर्विरोध)निर्दलीय - भाजपा के समर्थन से
2डीगकमलेश (निर्विरोध)निर्दलीय - भाजपा के समर्थन से
3कामां--
4कुम्हेरमंगतीराम (निर्विरोध)भाजपा
5पहाड़ी--