26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bharatpur / Bharatpur Crime : भरतपुर में पुलिस पर हमला, भागकर बचाई जान, पथराव कर जुआ आरोपी को छुड़ाया

Bharatpur Crime : भरतपुर में पुलिस पर हमला, भागकर बचाई जान, पथराव कर जुआ आरोपी को छुड़ाया

Bharatpur Crime : भरतपुर शहर के मथुरागेट थाना क्षेत्र के सोगरिया मोहल्ले में गुरुवार दोपहर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:14 PM IST

bharatpur police officers attack gambling suspect freed after stone pelting

Bharatpur Crime : सोगरिया मोहल्ले में कार्रवाई के दौरान पुलिस से भिड़े स्थानीय लोग। फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर शहर के मथुरागेट थाना क्षेत्र के सोगरिया मोहल्ले में गुरुवार दोपहर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस एक युवक को पकड़कर थाने ले जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर दी और पथराव करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस की मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर दी गई। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई व महिलाओं के साथ अभ्रदता की गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भरतपुर शहर के मथुरागेट थाने के एएसआई शिवलाल पुलिस टीम के साथ सोगरिया मोहल्ले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे थाने लेकर जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप

अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। इसी बीच लोग पकड़े गए युवक को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर बाद में मौके पर भारी पुलिस जाब्ता पहुंचा लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। वहीं, आरोपी पक्ष के परिजनों ने पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाना गलत - थाना प्रभारी हरलाल मीणा

दूसरी ओर मथुरागेट थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने कहा कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाना गलत है। इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।