यदि किसी रिश्तेदार, परिचित या आसपास रहने वाले व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव, लगातार उदासी, चुप्पी या अकेले रहने की प्रवृत्ति दिखाई दे तो उससे दूरी बनाने के बजाय बातचीत की पहल करें। उससे पूछें कि वह कैसा महसूस कर रहा है। उसके साथ 10-15 मिनट बैठें और बिना टोके उसकी परेशानी सुनने की कोशिश करें। आपका थोड़ा-सा समय, अपनापन और संवेदनशील व्यवहार किसी परेशान व्यक्ति को यह एहसास दिला सकता है कि वह अकेला नहीं है। जरूरत पड़ने पर उसे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अवसाद या मानसिक तनाव से जूझ रहा कोई भी व्यक्ति भारत सरकार के टेली-मानस टोल फ्री नंबर 14416 पर सहायता ले सकता है।
डॉ. धर्मदीप सिंह, सहायक आचार्य, मनोचिकित्सालय, एसएमएस अस्पताल