28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / सवा आठ लाख रुपए खर्च, फिर भी बदहाल अमृत सरोवर

सवा आठ लाख रुपए खर्च, फिर भी बदहाल अमृत सरोवर

पटोंदा. पटोंदा गांव का अमृत सरोवर देखरेख नहीं होने से बदहाली का शिकार है। जिस सरोवर का अक्टूबर 2022 में विदेशी राजदूतों के दल ने निरीक्षण किया था और जिसके जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण पर करीब सवा आठ लाख रुपए खर्च किए गए थे ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:05 PM IST

सवा आठ लाख रुपए खर्च, फिर भी बदहाल अमृत सरोवर

पटोंदा. अक्टूबर 2022 में श्रीमहावीरजी क्षेत्र के दौरे पर आए विदेशी राजदूतों के दल ने पटोंदा के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया था। उस समय सरोवर की स्थिति देखकर राजदूतों ने इसकी सराहना की थी। इसके बाद ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि यह सरोवर गांव की पहचान बनेगा और इसका नाम देश-विदेश तक पहुंचेगा।

सवा आठ लाख रुपए की लागत से हुआ था विकास

अमृत सरोवर योजना के तहत इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर करीब 8 लाख 25 हजार रुपए खर्च किए गए थे। इसके चारों ओर पेड़-पौधे लगाए गए, बैठने की व्यवस्था की गई और जल संरक्षण के इंतजाम किए गए थे। विकास कार्यों के बाद यह सरोवर गांव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो गया था।

कचरे से घिरा सरोवर, उड़ रही बदबू

वर्तमान में सरोवर की स्थिति पहले से बिल्कुल अलग है। किनारों पर प्लास्टिक, कचरा और शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी हैं। पानी में काई जमने से बदबू फैल रही है। चारों ओर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। नियमित देखरेख नहीं होने से सरोवर की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो रही है, वहीं बैठने की व्यवस्था भी खराब हो चुकी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से अमृत सरोवर की तत्काल सफाई कराने, नियमित देखरेख के लिए कर्मचारी नियुक्त करने, परिसर में कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाने तथा इसे दोबारा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।

इनका कहना है

फिलहाल आचार संहिता लागू होने के कारण सरोवर की मरम्मत और सफाई का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। आचार संहिता हटते ही इसकी साफ-सफाई, मरम्मत और सार-संभाल कराई जाएगी। पंचायत की ओर से इस कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।