28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Crorepati Zila Pramukh: चूरू की कनिका हैं सबसे अमीर जिला प्रमुख, 145 करोड़ की हैं मालकिन, देखें प्रदेश के करोड़पति प्रमुखों की लिस्ट

Rajasthan Crorepati Zila Pramukh: चूरू की कनिका हैं सबसे अमीर जिला प्रमुख, 145 करोड़ की हैं मालकिन, देखें प्रदेश के करोड़पति प्रमुखों की लिस्ट

राजस्थान के 37 में से 21 जिला प्रमुख करोड़पति हैं। चूरू की जिला प्रमुख कनिका सिंह 145 करोड़ की संपत्ति, 1 किलो सोना और 20 किलो चांदी के साथ सबसे अमीर हैं, जबकि उदयपुर के हिम्मत सिंह झाला दूसरे नंबर पर हैं। वहीं झालावाड़ की जिला प्रमुख वर्षा के पास महज एक लाख रुपए की संपत्ति है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:13 PM IST

churu zila pramukh

कनिका सिंह (Photo-Patrika)

जयपुर। राजस्थान की 'गांव की सरकार' में इस बार बड़े-बड़े धनकुबेरों ने कमान संभाली है। प्रदेश के कुल 37 जिलों के नए जिला प्रमुखों की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्रों से खुलासा हुआ है कि 37 में से 21 जिला प्रमुख करोड़पति हैं, जबकि बाकी 16 जिला प्रमुखों की संपत्ति लाखों में है। वहीं, दूसरी तरफ सबसे कम संपत्ति वाले जिला प्रमुखों की बात करें तो झालावाड़ की जिला प्रमुख वर्षा महज एक लाख रुपए की मालकिन हैं।

चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर

प्रदेश के सभी जिला प्रमुखों में चूरू जिले की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कनिका सिंह सबसे अमीर हैं। उन्होंने अपने नामांकन पत्र में पति सहित कुल 145 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। साथ ही कनिका सिंह ने अपनी संपत्ति के ब्योरे में एक किलो सोना और 20 किलो चांदी के जेवरात होने की भी जानकारी दी है। संपत्ति के मामले में वे पूरे राजस्थान के जिला प्रमुखों में पहले नंबर पर हैं।

उदयपुर के हिम्मत सिंह दूसरे और भीलवाड़ा के कैलाश मीणा तीसरे नंबर पर

अमीरी के मामले में उदयपुर जिले के प्रमुख हिम्मत सिंह झाला दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 100 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, तीसरे नंबर पर भीलवाड़ा के जिला प्रमुख कैलाश चंद मीणा का नाम आता है, जिन्होंने अपने परिवार की कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपए (33.08 करोड़) बताई है। कैलाश मीणा ने अपने हलफनामे में कई खानों (माइंस) का मालिक होने का भी जिक्र किया है।

कई अन्य जिलों के प्रमुख भी करोड़ों के मालिक

टॉप तीन के अलावा भी प्रदेश के कई जिलों के प्रमुख करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें फलौदी की यशवंत कंवर (23.52 करोड़), डीग की रेनू सिंह (18.22 करोड़), चित्तौड़गढ़ की रतनी देवी जाट (14.38 करोड़) और खैरथल-तिजारा के इंद्रजीत यादव (11.50 करोड़) शामिल हैं। इनके अलावा बीकानेर की निकिता कर्वासरा डूडी (9.56 करोड़) और जोधपुर की प्रमिला चौधरी (7.30 करोड़) भी करोड़पति जिला प्रमुखों की सूची में शामिल हैं। इस तरह साफ है कि जिला परिषदों की बागडोर संभालने वाले आधे से ज्यादा चेहरे काफी रसूखदार और संपन्न हैं।

ये हैं करोड़पति जिला प्रमुख

जिलाजिला प्रमुखसंपत्ति (करोड़ रु. में)
चूरूकनिका सिंह145
उदयपुरहिम्मत सिंह झाला100
भीलवाड़ाकैलाश चंद मीणा33.08
फलौदीयशवंत कंवर23.52
डीगरेनू सिंह18.22
चित्तौड़गढ़रतनी देवी जाट14.38
खैरथल-तिजाराइंद्रजीत यादव11.50
बीकानेरनिकिता कर्वासरा डूडी9.56
जोधपुरप्रमिला चौधरी7.30
हनुमानगढ़रेणु5.98
बाड़मेरगफूर अहमद5.29
सवाई माधोपुरआशा देवी बैरवा5.14
डूंगरपुरअनुतोष रोत4.61
टोंकअलका बैरवा4.08
अजमेरपूजा भंसाली3.86
सिरोहीगुमान सिंह3.69
जयपुरयशवीर शूरा3.30
दौसाबीना बैरवा2.94
सीकरसुनीता गठाला2.33
प्रतापगढ़हकरी कुमारी1.28
जालौरआसुराम देवासी1.13