28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान प्रधान चुनाव: 419 में से 280 सीटों पर महिला शक्ति का दबदबा, 21 साल की तीन युवतियां भी बनीं प्रधान

राजस्थान प्रधान चुनाव: 419 में से 280 सीटों पर महिला शक्ति का दबदबा, 21 साल की तीन युवतियां भी बनीं प्रधान

राजस्थान की 419 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा, जहां 67% यानी 280 सीटों पर महिलाएं जीतीं। वहीं, 21 साल की तीन युवतियां प्रधान बनी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:34 AM IST

Youngest pradhan in Rajasthan 21 years

रिंका गुर्जर (कांग्रेस भिनाय पंचायत समिति, अजमेर), ममता सारण (रालोपा, खींवसर पंचायत समिति, नागौर) और गीता मीणा (बीएपी, सेमारी पंचायत समिति, सलूंबर)

जयपुर. प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाने के बाद तस्वीर में महिलाओं की मजबूत भागीदारी सामने आई है। कुल 419 प्रधानों में 280 महिलाएं हैं। यानी करीब 67 फीसदी पंचायत समितियों की कमान महिलाओं के हाथ में आई है। पुरुष प्रधानों की संख्या 139 है। उम्र के लिहाज से भी नई पंचायतों में युवा चेहरों की मौजूदगी है। प्रधानों की औसत उम्र करीब 42 साल है।

21 साल की तीन प्रधान

30 साल से कम उम्र के 58 प्रधान चुने गए हैं, जबकि 70 साल या इससे अधिक उम्र के छह प्रधान हैं। सबसे कम उम्र की तीन प्रधान अजमेर जिले की भिनाय पंचायत समिति की रिंका गुर्जर, नागौर जिले की खींवसर पंचायत समिति की ममता सारण और सलूम्बर जिले की सेमारी पंचायत समिति की गीता कुमारी मीणा हैं। तीनों की उम्र 21 साल है। वहीं, अजमेर जिले की बदल्या पंचायत समिति के श्रवण सिंह रावत 76 साल की उम्र के साथ सबसे उम्रदराज प्रधान हैं।

50 प्रधान निर्विरोध चुने गए, कांग्रेस के ज्यादा

पार्टीकुलनिर्विरोध
कांग्रेस25527
भाजपा10519
आरएलपी2401
निर्दलीय1902
बीएपी1401
सीपीआई (एम)0200

क्या अब भी ईवीएम को दोष देंगे

जनादेश का सम्मान करना कांग्रेस के स्वभाव में नहीं है। क्या अब भी ईवीएम दोषी है या कांग्रेस ने उसे दोषमुक्त मान लिया है? भजनलाल सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें कांग्रेस नकार नहीं सकती। 2028 में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
- मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश

भाजपा ने सत्ता के दम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने करारा जवाब दिया है। भाजपा छह जिलों में खाता तक नहीं खोल पाई। कांग्रेस के 60.86% प्रधान निर्वाचित हुए। भाजपा के खाते में 25.06% प्रधान आए।
- गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

जयपुर में कांग्रेस का दबदबा, 22 में से 16 प्रधान बनाए

जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 में प्रधान पद पर कब्जा जमाया। भाजपा चार और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) दो पंचायत समितियों में जीती। आंधी और शाहपुरा में कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि शेष 20 पंचायत समितियों में मतदान के जरिए प्रधान चुने गए। आंधी में मायादेवी वर्मा और शाहपुरा में संतरा गुर्जर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुईं। आमेर में कांग्रेस की कलावती, बस्सी में लालाराम सैनी और चौमूं में भाजपा के रामगोपाल मीणा ने जीत दर्ज की। दूदू में आरएलपी की अयोध्या देवी, गोविंदगढ़ में कांग्रेस की सुमन यादव, जालसू में भाजपा की किशन देवी ने और जमवारामगढ़ में कांग्रेस के दीपक कुमार ने जीत हासिल की।

यहां हुआ उलटफेर

अमरसर पंचायत समिति में भाजपा से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुईं समोती मीणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और प्रधान पद पर जीत दर्ज की। झोटवाड़ा में कांग्रेस की, जोबनेर में कमला देवी, किशनगढ़ में मदन, कोटखावदा में कांग्रेस की अनोखी देवी, माधोराजपुरा में प्रियंका, मौजमाबाद में भाजपा के नंदू और फागी में कांग्रेस के कैलाश चंद चौधरी विजयी रहे। रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस की गीता मौर्य ने जीत दर्ज की। सांभरलेक में भाजपा के दशरथ सिंह, सांगानेर में आरएलपी की सीमा चौधरी और तूंगा में कांग्रेस के रामफूल चंद प्रधान निर्वाचित हुए।