जयपुर। पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में राजनीतिक परिवारों की अगली पीढ़ी और रिश्तेदारों का दबदबा खूब देखने को मिला। कहीं सांसद की जेठानी निर्विरोध प्रधान बनीं तो कहीं मंत्री और विधायकों की बेटियों ने प्रधान की कुर्सी संभाली। पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्रवधू और जिला प्रमुख की पुत्रवधू भी चुनाव जीतकर प्रधान बनीं। कुचामन में तो महज नौ सदस्यों वाली भाजपा ने 15 वोट जुटाकर बहुमत का गणित ही पलट दिया।