28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान में 200 से बढ़कर 300 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, महिला विधायकों की संख्या में भी होगा बड़ा इजाफा

राजस्थान में 200 से बढ़कर 300 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, महिला विधायकों की संख्या में भी होगा बड़ा इजाफा

Rajasthan Assembly Seats: लोकसभा और विधानसभाओं में 50% सीटें बढ़ाने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्थान की संसदीय और विधानसभा राजनीति का स्वरूप भी बदल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:45 AM IST

Rajasthan Assembly

राजस्थान विधानसभा। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। लोकसभा और विधानसभाओं में 50% सीटें बढ़ाने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्थान की संसदीय और विधानसभा राजनीति का स्वरूप भी बदल सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक राज्य में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़कर 38 और विधानसभा की 200 से बढ़कर 300 हो सकती है। वहीं, यदि राज्यसभा में भी इसी अनुपात से सीटें बढ़ाई जाती है तो राजस्थान का प्रतिनिधित्व 10 से बढ़कर 15 सदस्यों का हो जाएगा।

33 फीसदी महिला आरक्षण लागू होने पर बढ़ी हुई सीटों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। 300 सदस्यीय विधानसभा में करीब 100 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती है। हालांकि राज्यसभा की सीटें बढ़ाने को लेकर कैबिनेट प्रस्ताव में स्पष्ट प्रावधान सामने नहीं आया है।

महिला विधायकों की संख्या बढ़ेगी

पहले विधानसभा चुनाव में महिला विधायकों की संख्या कोई महिला विधायक नहीं चुनी गई थी। वर्ष 2008 और 2013 के चुनाव में सर्वाधिक 28-28 महिला विधायक चुनी गई। वर्तमान विधानसभा में 200 में से 21 महिलाएं विधायक है। 33% आरक्षण लागू होने पर महिलाओं के लिए करीब 100 सीटें आरक्षित होंगी।

160 सीटों से शुरू हुआ विधानसभा का सफर

राजस्थान विधानसभा का गठन 1952 में हुआ था। पहली विधानसभा में 160 सीटें थीं। 1957 में इनकी संख्या 176 और 1967 में 184 हो गई। 1977 में सीटें बढ़कर 200 हुईं, जिसके बाद से अब तक संख्या में बदलाव नहीं हुआ है। प्रस्ताव लागू होने पर संख्या 300 तक पहुंच सकती है।

यों समझें प्रमुख प्रावधान और उनका मतलब

चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन। चुनाव में 50% सीटें बढ़ेगी
मौजूदा सीटों से डेढ़ी संख्या।

महिला आरक्षण 2029 से
महिलाओं को 33% सीटों पर आरक्षण अगले आम चुनाव से मिलेगा। शुरुआत में आरक्षण 15 साल के लिए होगा और हर 5 साल में आरक्षित सीट बदलेगी।

लोकसभा में सीटें- 850 विधानसभा में 650
यह संख्याअधिकतम है लोकसभा में वास्तव में सीटें 815 हो सकती हैं। यूपी विधानसभा में 601

2051 तक सीटों की संख्या फ्रीज होगी
2051 तक सीटों की संख्या का परिसीमन नहीं होगा।

सीटों की संख्या का बेस 1971 की जनगणना
1971 की जनसंख्या के आधार पर मौजूदा सीटों की संख्या राज्यवार 50% बढ़ाने से राज्यवार आनुपातिक प्रतिनिधित्व अप्रभावित।

चुनाव क्षेत्र परिसीमन का आधार नवीनतम उपलब्ध जनगणना आंकड़े
प्रति सीट औसत जनसंख्या परिसीमन के लिए नवीनतम जनगणना आंकड़े (यानी 2011) को आधार बनाएंगे।

लोकसभा में राज्य का आनुपातिक प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा
लोकसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व रेश्यो मौजूदा ही बना रहेगा।

राजस्थान विधानसभा की सभी 200 सीटों की सूची

विधानसभा क्षेत्र संख्याविधानसभा सीटआरक्षण
1सादुलशहरसामान्य
2गंगानगरसामान्य
3करणपुरसामान्य
4सूरतगढ़सामान्य
5रायसिंहनगरSC
6अनूपगढ़SC
7संगरियासामान्य
8हनुमानगढ़सामान्य
9पीलीबंगाSC
10नोहरसामान्य
11भादरासामान्य
12खाजूवालाSC
13बीकानेर पश्चिमसामान्य
14बीकानेर पूर्वसामान्य
15कोलायतसामान्य
16लूणकरणसरसामान्य
17श्रीडूंगरगढ़सामान्य
18नोखासामान्य
19सादुलपुरसामान्य
20तारानगरसामान्य
21सरदारशहरसामान्य
22चूरूसामान्य
23रतनगढ़सामान्य
24सुजानगढ़SC
25पिलानीSC
26सूरजगढ़सामान्य
27झुंझुनूंसामान्य
28मंडावासामान्य
29नवलगढ़सामान्य
30उदयपुरवाटीसामान्य
31खेतड़ीसामान्य
32फतेहपुरसामान्य
33लक्ष्मणगढ़सामान्य
34धोदSC
35सीकरसामान्य
36दांतारामगढ़सामान्य
37खंडेलासामान्य
38नीमकाथानासामान्य
39श्रीमाधोपुरसामान्य
40कोटपूतलीसामान्य
41विराटनगरसामान्य
42शाहपुरासामान्य
43चौमूंसामान्य
44फुलेरासामान्य
45दूदूSC
46झोटवाड़ासामान्य
47आमेरसामान्य
48जमवारामगढ़ST
49हवामहलसामान्य
50विद्याधर नगरसामान्य
51सिविल लाइंससामान्य
52किशनपोलसामान्य
53आदर्श नगरसामान्य
54मालवीय नगरसामान्य
55सांगानेरसामान्य
56बगरूSC
57बस्सीST
58चाकसूSC
59तिजारासामान्य
60किशनगढ़बाससामान्य
61मुंडावरसामान्य
62बहरोड़सामान्य
63बानसूरसामान्य
64थानागाजीसामान्य
65अलवर ग्रामीणSC
66अलवर शहरसामान्य
67रामगढ़सामान्य
68राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ST
69कठूमरSC
70कामांसामान्य
71नगरसामान्य
72डीग-कुम्हेरसामान्य
73भरतपुरसामान्य
74नदबईसामान्य
75वैरSC
76बयानाSC
77बसेड़ीSC
78बाड़ीसामान्य
79धौलपुरसामान्य
80राजाखेड़ासामान्य
81टोडाभीमST
82हिंडौनSC
83करौलीसामान्य
84सपोटराST
85बांदीकुईसामान्य
86महवासामान्य
87सिकरायSC
88दौसासामान्य
89लालसोटST
90गंगापुरसामान्य
91बामनवासST
92सवाई माधोपुरसामान्य
93खंडारSC
94मालपुरासामान्य
95निवाईSC
96टोंकसामान्य
97देवली-उनियारासामान्य
98किशनगढ़सामान्य
99पुष्करसामान्य
100अजमेर उत्तरसामान्य
101अजमेर दक्षिणSC
102नसीराबादसामान्य
103ब्यावरसामान्य
104मसूदासामान्य
105केकड़ीसामान्य
106लाडनूंसामान्य
107डीडवानासामान्य
108जायलSC
109नागौरसामान्य
110खींवसरसामान्य
111मेड़ताSC
112डेगानासामान्य
113मकरानासामान्य
114परबतसरसामान्य
115नावांसामान्य
116जैतारणसामान्य
117सोजतSC
118पालीसामान्य
119मारवाड़ जंक्शनसामान्य
120बालीसामान्य
121सुमेरपुरसामान्य
122फलोदीसामान्य
123लोहावटसामान्य
124शेरगढ़सामान्य
125ओसियांसामान्य
126भोपालगढ़SC
127सरदारपुरासामान्य
128जोधपुरसामान्य
129सूरसागरसामान्य
130लूणीसामान्य
131बिलाड़ाSC
132जैसलमेरसामान्य
133पोकरणसामान्य
134शिवसामान्य
135बाड़मेरसामान्य
136बायतुसामान्य
137पचपदरासामान्य
138सिवानासामान्य
139गुड़ामालानीसामान्य
140चौहटनSC
141आहोरसामान्य
142जालोरSC
143भीनमालसामान्य
144सांचौरसामान्य
145रानीवाड़ासामान्य
146सिरोहीसामान्य
147पिंडवाड़ा-आबूST
148रेवदरSC
149गोगुंदाST
150झाड़ोलST
151खेरवाड़ाST
152उदयपुर ग्रामीणST
153उदयपुरसामान्य
154मावलीसामान्य
155वल्लभनगरसामान्य
156सलूंबरST
157धरियावदST
158डूंगरपुरST
159आसपुरST
160सागवाड़ाST
161चौरासीST
162घाटोलST
163गढ़ीST
164बांसवाड़ाST
165बागीदौराST
166कुशलगढ़ST
167कपासनSC
168बेगूंसामान्य
169चित्तौड़गढ़सामान्य
170निंबाहेड़ासामान्य
171बड़ी सादड़ीसामान्य
172प्रतापगढ़ST
173भीमसामान्य
174कुंभलगढ़सामान्य
175राजसमंदसामान्य
176नाथद्वारासामान्य
177आसींदसामान्य
178मांडलसामान्य
179सहाड़ासामान्य
180भीलवाड़ासामान्य
181शाहपुराSC
182जहाजपुरसामान्य
183मांडलगढ़सामान्य
184हिंडोलीसामान्य
185केशवरायपाटनSC
186बूंदीसामान्य
187पीपल्दासामान्य
188सांगोदसामान्य
189कोटा उत्तरसामान्य
190कोटा दक्षिणसामान्य
191लाडपुरासामान्य
192रामगंजमंडीSC
193अंतासामान्य
194किशनगंजST
195बारां-अटरूSC
196छबड़ासामान्य
197डगSC
198झालरापाटनसामान्य
199खानपुरसामान्य
200मनोहरथानासामान्य

राजस्थान विधानसभा में आरक्षण की वर्तमान स्थिति

श्रेणीविधानसभा सीटेंप्रतिशत
सामान्य (अनारक्षित)14170.50%
अनुसूचित जाति (SC)3417%
अनुसूचित जनजाति (ST)2512.50%
कुल विधानसभा सीटें200100%