28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस ने माली समाज को साधा, राजेश बने प्रधान

Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस ने माली समाज को साधा, राजेश बने प्रधान

भाजपा ने निर्दलीय के सहारे चली चाल, रही विफल, कांग्रेस प्रत्याशी को 15 तो भाजपा को मिले 4 वोट। मतगणना के बाद करीब पौने पांच बजे परिणाम घोषित किए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:18 PM IST

Rajasthan Panchayat Election

गंगापुरसिटी. कांग्रेस ने पंचायत समिति में राजेश सैनी को प्रधान बनाकर माली समाज को साधने का प्रयास किया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश सैनी पंचायत समिति के वार्ड 4 से जीते थे। वहीं भाजपा की ओर से निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य प्रियंका बाई जादौन को चुनावी मैदान में उतारा गया। लेकिन उनको चार मत ही मिल सके। पंचायत समिति प्रधान के लिए सुबह से सही कचहरी रोड पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। पहले दोनों दलों की ओर से नामांकन दाखिल किए गए। मतदान का समय दोपहर तीन बजे शुरू होने के साथ ही साढ़े तीन बजे कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य बस से पहुंचे और एक-एक कर परिसर में गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी जादौन तीन सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंची। मतगणना के बाद करीब पौने पांच बजे परिणाम घोषित किए गए। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मीना को 15 तथा भाजपा प्रत्याशी को 4 वोट मिल सके।

बसपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

वार्ड 12 से बसपा से निर्वाचित सदस्य किरोड़ी ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। पंचायत समिति में कुल 19 सदस्य हैं। इनमें से कांग्रेस 14, भाजपा तीन तथा बसपा व निर्दलीय एक-एक जीते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 14 के स्थान पर 15 वोट पड़े हैं। इससे साफ है कि बसपा से जीते सदस्य ने कांग्रेस प्रत्याशी को मत दिया है।

इनका कहना है

यह परिणाम राज्य सरकार के अहंकार के खिलाफ जीत हैं। आम जनता ने कुशासन के खिलाफ वोट दिया है। क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।

रामकेश मीना, विधायक, गंगापुरसिटी।

भाजपा के हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। हम हार को स्वीकारते हैं और आगामी समय में जो भी कमियां रही हैं, उनको सुधारा जाएगा।

शिवरतन अग्रवाल, पूर्व सभापति, गंगापुरसिटी।