scriptक्या आपको पता है एक सेब में कितने पोषक तत्व मिल रहे | Do you know how many nutrients are getting in a apple | Patrika News
डाइट फिटनेस

क्या आपको पता है एक सेब में कितने पोषक तत्व मिल रहे

दो दशकों में खाद्य पदार्थों से पौष्टिक तत्व तेजी से कम हुए हैं। इसकी प्रमुख वजह जमीन में पोषकतत्वों की कमी का होना है जिस आहार को हम ले रहे हैं, वह पहले जितना स्वास्थ्यवर्धक नहीं रहा। इसी वजह से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल रहा है।

जयपुरApr 05, 2019 / 09:30 pm

Ramesh Singh

nutrition

क्या आपको पता है सेब में कितने पोषक तत्व मिल रहे

पुराने जमाने में भोजन की बात ही कुछ और थी। हर चीज शुद्ध होती थी। ज्यादा पैदावार के लिए रासायनिक खाद व कीटनाशकों के प्रयोग से मिट्टी में पोषकतत्वों की कमी हो गई। फसल की पोषकता भी घट गई। इसका अर्थ है कि इस खाने से पेट तो भर जाता है पर जरूरी पोषकतत्वों की कमी पूरी नहीं होती। इंडियन डाइटिक एसोसिएशन ने 2017 में रिसर्च की। पाया कि बीस वर्षों में फल, सब्जियों व अनाज में पांच से 70 फीसदी तक पोषकतत्वों की कमी पायी गई है। चमकती हरी सब्जियां लेने से बचें। दाल, अंडों में भी प्रोटीन की मात्रा कम हुई है।

जानिए कितने कम हुए पोषक तत्व
09% कार्बोहाइड्रेट कम हो चुका है गेहूं में
8.4% कार्बोहाइड्रेट कम हो गया बाजरे में
6.12% आयरन कम हुआ मूंग की दाल में
10% प्रोटीन की कमी हुई मसूर की दाल में
73% वटामिन बी, मैग्रीशियम व जिंक की कमी आलू में
60% आयरन व अन्य पोषक तत्व कम हुए सेब में

बरतें सावधानी
यह सिर्फ चुनिंदा फल अनाज की सूची है। अन्य फलों, सब्जियों, अनाज का भी यही हाल है। इसलिए खरीदारी करते समय जैविक विधि से उगाई चीजों को लें।
– तेज प्रताप सिंह, मृदा वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जयपुर

Home / Health / Diet Fitness / क्या आपको पता है एक सेब में कितने पोषक तत्व मिल रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो