11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy Diet: पौष्टिक वर्मिसेली उपमा खाएं, सेहत बनाएं

Healthy Diet: वर्मिसीली उपमा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, पोटैशियम व विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा मे होता है। यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 15 Nov 2019, 4:43 PM IST

Healthy Diet: Eat nutritious vermicelli upma to stay healthy

Healthy Diet: पौष्टिक वर्मिसेली उपमा खाएं, सेहत बनाएं

Healthy Diet: वर्मिसीली उपमा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, पोटैशियम व विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा मे होता है। यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा है। पचने में हल्का व पौष्टिक है सर्दी के मौसम में ताजे मटर भी डाल सकते हैं।आइए जानते कैसे बनाया जाता है पौष्टिक वर्मिसेली उपमा :-

सामग्री:
एक कटोरी वर्मिसीली, छोटे टुकड़ों मे कटा-आलू और गाजर, 2-3 हरी मिर्च, एक छोटी चम्मच धुली उड़द दाल, 4-5 करी पत्ते, आधा चम्मच राई, एक चुटकी हींग, बारीक कटा हरा धनिया, चार चम्मच तेल और नमक स्वादानुसार।

ऐसे बनाएं :
कढ़ाई मे दो चम्मच तेल गरम होने पर वर्मिसीली को भूनकर प्लेट मे निकाल लें। अब कढ़ाई में तेल लेकर राई, हींग से तड़का देकर करी पत्ते, बारीक कटे प्याज, आलू, गाजर, हरी मिर्च नरम होने तक पकाएं। अब इस मिश्रण में भुनी हुई वर्मिसीली, दो कटोरी पानी और स्वादानुसार नमक डालने के बाद पानी सूखने तक पका लें। हरा धनिया के साथ गार्निश करके वर्मिसीली उपमा सर्व करें। यह पौष्टिक नाश्ता बच्चों व बड़ों को पसंद आता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।