scriptचर्बी घटाकर पेट के रोगों से दूर रखता है लेमन ड्रिंक | Lemon drink reduces fat and stomach diseases | Patrika News
डाइट फिटनेस

चर्बी घटाकर पेट के रोगों से दूर रखता है लेमन ड्रिंक

लेमन ड्रिंक शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ सेहत भी दुरुस्त रखता है। यह आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। जानिए कैसे।

जयपुरAug 13, 2019 / 07:49 pm

विकास गुप्ता

lemon-drink-reduces-fat-and-stomach-diseases

लेमन ड्रिंक शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ सेहत भी दुरुस्त रखता है। यह आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। जानिए कैसे।

लेमन ड्रिंक शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ सेहत भी दुरुस्त रखता है। यह आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। जानिए कैसे लेमन ड्रिंक आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है।

सामग्री-
2 टेबलस्पून नींबू का रस, 300 मिली. पानी, 1/2 इंच दालचीनी स्टिक, एक चुटकी सेनिन पेपर और थोड़ा सा शहद लें।

विधि-
सभी सामग्री को एक जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। गार्निश करने के लिए नींबू की स्लाइस को साइड में काटकर सजाएं।

फायदे-
ये नेचुरल ड्रिंक है जो अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। इसके अलावा शरीर से विषैले तत्त्वों को बाहर निकालने का काम करता है। नींबू पाचनतंत्र को बेहतर करता है। वहीं इसमें मौजूद दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

लेमन ड्रिंक दिनभर में एक-दो बार लिया जा सकता है। डिहाइड्रेशन की स्थिति में 3 बार ले सकते हैं। इससे जरूरी पोषक तत्त्वोंं की पूर्ति होगी।

Home / Health / Diet Fitness / चर्बी घटाकर पेट के रोगों से दूर रखता है लेमन ड्रिंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो