scriptकृषि उत्पादकता पर आधारित है देश की अर्थव्यवस्था | Agriculture productivity is based on the country's economy | Patrika News
डिंडोरी

कृषि उत्पादकता पर आधारित है देश की अर्थव्यवस्था

ईश्वरीय विश्वविद्यालय जाकर किसान सशक्तिकरण अभियान चलाएगा

डिंडोरीSep 17, 2018 / 05:35 pm

shivmangal singh

Agriculture productivity is based on the country's economy

Agriculture productivity is based on the country’s economy

डिंडोरी। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने जिले में खेती को यौगिक बनाने के लिये प्रयास शुरू कर दिए हैं। भारत की अर्थ व्यवस्था कृषि उत्पादकता पर आधारित है। अपने राष्ट्र को सुखी समृद्ध बनाने के लिये किसानों को सशक्त बनाना होगा। आध्यत्मिकता द्वारा किसानों के अन्त: करण को शुद्ध बनाना, साथ ही राजयोग के अभ्यास द्वारा व्यक्ति में सद्भावना, हिम्मत, आत्मविश्वास जैसे सुशुप्त मूल्य जागृत करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। वर्तमान परिदृश्य में अनेक विपरीत परिस्थितियां चाहे मौसम का उतार चढाव, चाहे खेती की लागत बढाने व उत्पादों का उचित मूल्य न मिलने के कारण सबसे अधिक परेशानी का अनुभव अन्न दाता किसान कर रहे है। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तथा उसकी सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन का ग्राम विकास प्रभाग पुन: गोकुल गांव बनानेे, स्वर्णिम भारत की स्थापना करने के लिये कृत संकल्पित है। इसके लिए पूरे देश में अखिल भारतीय किसान सशक्तिकरण अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रांतो में संस्था के सेवाधारी भाई बहिनें ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्रों के सहयोग से गांव गांव में पहुंचकर वहां संगोष्ठियों, सभाओं, सम्मेलनों एवं अन्य माध्यमों से शाश्वत यौगिक खेती तथा किसानों के सशक्तिकरण हेतु व्यवहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण देंगे। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को व्यसनों से मुक्त करना, अंधविश्वास एवं कुप्रथाओं का उन्मूलन करना, पारम्परिक शाश्वत यौगिक खेती पद्धति को अपनाकर पौष्टिक अन्न उत्पाद करना, खेती की लागत कम करने के उपाय बताना, नकारात्मक एवं व्यर्थ चिंतन को समाप्त कर सकारात्मक सोच उत्पन्न करना, आचरण एवं विचारों की शुद्धता द्वारा प्रकृति को शुद्ध बनाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम्य भारत का निर्माण करना। जिला मुख्यालय के ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र में समाजेसवी पी एन अवस्थी, ब्रम्हकुमारी संगीता बहन, राजयोगिनी, मनोज वैश्य और श्रद्धा तिवारी ने बताया कि आगामी 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक जिले के ग्रामीण इलाकों में 11 सदस्यीय दल जाकर किसानों से संवाद कर उन्हें खेती के गुर सिखाएगा।

Home / Dindori / कृषि उत्पादकता पर आधारित है देश की अर्थव्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो