scriptबैगा महिलाओं को नही मिल रहा पोषण आहार का लाभ | Benefits of not getting nutritious food from baga women | Patrika News
डिंडोरी

बैगा महिलाओं को नही मिल रहा पोषण आहार का लाभ

अन्य योजनाओं के लाभ से भी वंचित

डिंडोरीSep 05, 2018 / 04:12 pm

shivmangal singh

Benefits of not getting nutritious food from baga women

Benefits of not getting nutritious food from baga women

डिंडोरी। बजाग वि.ख. के ग्राम पचगांव एवं नचुनका, बसनिया वि.ख. डिंडोरी की बैगा महिलाओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। महिलाओं ने बताया कि म.प्र. शासन द्वारा हम आदिम जाति बैगा महिलाओं को पोषण आहार के लिए प्रतिमाह 1000/- रू. दिये जाने के निर्देश हैं। इसके बाद भी हम बैगा महिलाओ को आज तक शासन की इस योजना का लाभ नही मिला है। सांथ ही प्रधानमंत्री आवास, कल्याणी पेंशन, निराश्रित पेंशन सहित सम्बल योजना का लाभ भी नही मिल रहा है। नचुनका, बसनिया, की बैगा महिलाओं को तीन माह से सोसायटी से खाद्यान नही दिया जा रहा है। सेल्समैन के द्वारा हम बैगा महिलाओं को भगा दिया जाता है और कहा जाता है कि दूसरी सोसायटी में जाओ हम तुम्हें खा़द्यान नही देंगे। हम बैगा महिलाऐं ऑफिस के चक्कर काटकर तंग हो चुके हैं। जिसके बाद हम कांग्रेस सहायता केंद्र में अपनी समस्याओं के निदान के लिए आये हैं। बैगा महिलाओं की समस्या को गम्भीरता से लेते हुऐ, कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग से दूरभाष पर चर्चा कर तीन दिवस पर बैगा महिलाओं की समस्याओं के निराकरण की बात कही है। जिला खाद्य अधिकारी से भी नचुनका, बसनिया, के निवासीयों को सोसायटी से खाद्यान उपलब्ध कराने दूरभाष पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, दिनेश बर्मन, आलोक शर्मा, बृजेन्द्र दीक्षित, रजनीश राय, रीतेश जैन, अशोक सरैया, भीम अवधिया, पवन बर्मन, सुरेन्द्र सरैया, रोहणी तुरकेल सहित बैगा महिलाऐं उपस्थित रही। जिसके बाद हम कांग्रेस सहायता केंद्र में अपनी समस्याओं के निदान के लिए आये हैं। बैगा महिलाओं की समस्या को गम्भीरता से लेते हुऐ, कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग से दूरभाष पर चर्चा कर तीन दिवस पर बैगा महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुऐ निराकरण की बात कही है।

Home / Dindori / बैगा महिलाओं को नही मिल रहा पोषण आहार का लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो