scriptजादू टोने के संदेह में महिला पर हमला | crime : attack on old lady in nunkhan village due to supperstition | Patrika News
डिंडोरी

जादू टोने के संदेह में महिला पर हमला

विक्रमपुर चौकी अंतर्गत नुनखान गांव की घटना

डिंडोरीMay 21, 2019 / 08:33 pm

shivmangal singh

Crime Scene

crime news

डिंडोरी. विक्रमपुर चौकी अंतर्गत नुनखान गांव में एक वृद्ध महिला पर टोना टोटका का आरोप लगाते हुये गांव के ही एक युवक ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे गंभीर हालत में उप स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमपुर में भर्ती कराया गया। महिला की हालत अति गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। जानकारी के अनुसार छीता बाई पति रतनू 70 वर्ष सुबह मवेशी लेकर चराने जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक अनिल पिता रामचंद्र घात लगाकर बैठा था और महिला को देखते ही उस पर हमला बोल दिया। महिला को मारते पीटते हुए उसके सर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी अनिल ने वृद्धा पर जादू टोना करने के संदेह पर हमला किया है। गांव में स्थानीय स्तर पर जादू टोना के आरोप पर पंचायत का भी आयोजन पूर्व में किया जा चुका है। बहरहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिला चिकित्सालय में उपचाररत है।
आग से पति-पत्नी और बेटा झुलसे
डिंडोरी. कोतवाली थानांतर्गत डांड बिछिया में सुबह लगभग 11 बजे भोजन पकाने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आ गई। जानकारी में बताया गया कि पति पत्नी व बेटा ईंट बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान महिला भोजन पकाने के लिये घर आ गई कुछ देर बाद पिता पुत्र भी घर आ गए। इसी दौरान महिला तिजिया बाई 46 वर्ष चिल्लाते हुये आंगन के तरफ दौड़ी महिला की आवाज सुन पति भूरा सिंह 60 साल व पुत्र लवकेश 22 वर्ष भी कमरे से निकल आंगन की तरफ दौड़ेऔर देखा तो महिला आग में घिरी हुई थी। आग बुझाने के प्रयास में भूरा सिंह व लवकेश भी चपेट में आकर झुलस गये।हादसे में महिला लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई। 108 वाहन की मदद से उक्त तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को जबलपुर रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Home / Dindori / जादू टोने के संदेह में महिला पर हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो