scriptबाजार के लिए निकले अधेड़ का पेड़ पर लटका मिला शव | Dead found dead on tree | Patrika News
डिंडोरी

बाजार के लिए निकले अधेड़ का पेड़ पर लटका मिला शव

कोतवाली में जानकारी देने पहुंचे परिजन

डिंडोरीSep 26, 2018 / 04:43 pm

shivmangal singh

Dead found dead on tree

Dead found dead on tree

डिंडोरी। कोतवाली थानांर्गत चटुआ गांव के नजदीक खेत में स्थित शीशम के पेड़ में एक अधेड़ की लाश लटकती मिली। जिसकी पहचान रमेश पिता तानसिंह धुरैया उम्र 50 वर्ष की गई जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना षुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग 10 बजे रमेश परिवार के सदस्यों को बाजार जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नही पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन देर रात तक कहीं पता नही चला। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य फिर तलाश में नजदीकी गांव सहित रिश्तेदारों में भी फोन के माध्यम से जानकारी ली लेकिन कहीं पता नही चला। दोपहर लगभग 2 बजे बांध के नजदीक खेत में पेड़ में किसी का शव लटके होने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजनो ने जिसकी शिनाख्त रमेश के रूप में की है। पुलिस जांच में जुटी है
वृद्ध फांसी पर झूला
कोतवाली थानांतर्गत तितराही निवासी माधो सिंह पिता भदरू सिंह 65 साल पत्नी कौशल्या के साथ रहता था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में जाकर सो गई और वृद्ध अपने पुराने खपरेल मकान में सो गया था। मंगलवार की सुबह वृद्ध लगभग 7 बजे तक बाहर नही निकला तो पत्नी को अंदेशा हुआ जिसके बाद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नही हुइर्। जिसके बाद खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो वृद्ध फांसी पर झूला हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनो को सौंप दिया है।
बाइक की टक्कर से महिला घायल
डिंडोरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत सोमवार की रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक चालक दस्सू नामदेव ने वृद्ध महिला कुन्ती बाई को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे महिला घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Home / Dindori / बाजार के लिए निकले अधेड़ का पेड़ पर लटका मिला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो