scriptनव विवाहिता की आग से जलने के कारण मौत | Death due to the burning of a newly married fiance | Patrika News
डिंडोरी

नव विवाहिता की आग से जलने के कारण मौत

परिजनो ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोपदहेज के लिए नव विवाहिता को करते थे प्रताडि़त

डिंडोरीMar 25, 2019 / 10:25 pm

Rajkumar yadav

chhatarpur

chhatarpur

डिंडोरी। डिंडोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंडरूखी निवासी अरविंद वास्पे की 22 वर्षीय पत्नी बंदना वास्पे को आग से जलने के कारण गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतिका वंदना का विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व पिंडरुखी निवासी अरविंद वास्पे से हुआ था। रविवार को लगभग 5:00 बजे गांव के किसी व्यक्ति के द्वारा फोन कर मृतिका के पिता को बंदना के आग से जलने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही मृतिका के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां मृतिका जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही थी। मृतिका की मां ने बताया कि उनकी लड़की को बुरी तरह से जलाया गया था। अपने अंतिम समय में वह दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल वालों पर घटना को अंजाम देने की बात कह रही थी।
मोटरसाइकिल की कर रहे थे मांग
मृतका बंदना वास्पे के पिता पूरनलाल बेलिया ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले दहेज के लिए शादी के बाद से लगातार परेशान करते थे। दहेज में मोटर साइकिल की मांग ससुराल वाले एवं उसका पति करता था। पीडि़त पिता ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है तथा गाड़ी देने की क्षमता उसके पास नहीं थी। फिर भी वह गाड़ी खरीदने के लिए 10 हजार रू दामाद को दिया था। वहीं मृतिका के चाचा का कहना है कि उसने कुछ माह पूर्व ही दामाद को जमीन खरीदने के लिए 30 हजार रुपए नगद दिए थे। मृतिका के पिता एवं उसकी मां ने बताया कि 24 मार्च रविवार को लगभग 2:00 बजे उनकी लड़की ने फोन पर बात की थी। हालचाल जानने के बाद लड़की ने कहा था कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं।
बिलखता रहा मायका पक्ष
घटना की खबर पाते ही मृतिका के मायके पक्ष के लोग सोमवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सहित जिला पुलिस प्रशासन भी जिला अस्पताल परिसर में उपस्थित रहा। मृतिका के भाई आशीष बेलिया ने बताया कि वह 20 मार्च को अपनी बहन को लेने उसके ससुराल गया था किंतु उसकी बहन को ससुराल वालों ने नहीं भेजा। इतना ही नहीं उसी के सामने उसके साथ गाली गलौज करने लगे जिसके बाद वह रोते हुए अकेला ही वापस आ गया। घटना की सूचना एवं रिपोर्ट थाना कोतवाली में परिजनों के द्वारा दर्ज कराई गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है। घटना के सही तथ्यों की जानकारी विवेचना के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Home / Dindori / नव विवाहिता की आग से जलने के कारण मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो