scriptइन राशि वालों के रूके हुए काम आज पूरा होंगे, सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा | Today's horoscope according to astrology | Patrika News
डिंडोरी

इन राशि वालों के रूके हुए काम आज पूरा होंगे, सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा

जानें आज का राशिफल

डिंडोरीJul 05, 2019 / 11:04 am

amaresh singh

Today's horoscope according to astrology

इन राशि वालों के रूके हुए काम आज पूरा होंगे, सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा

डिंडोरी। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वाले व्यापारियों को आज व्यापार में वृद्धि होने के साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल


मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा साथ ही किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। कई दिनों से रूके हुए काम में आज सफलता मिल सकती है। बेहतर होगा आज ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वाइन भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से फिट रहेगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाने से तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा और यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है साथ ही आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धन भी लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो आज खरीद सकते हैं, इससे आपको भविष्य में फायदा जरुर हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। बॉस आज आप से बहुत खुश रहने वाले हैं। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहे, तो आपके लिए अच्छा होगा। किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से घर के सुख- सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

मिथुन
व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि से कार्य सफलता और लाभ मिलेगा। प्रतिस्पद्र्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क
दिन का आरंभ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ होगा और सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। आज वस्तुओं को संभाल कर रखें, कोई चीज गुम हो सकती है। पिता की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या
सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा और नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा।

तुला
आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय ले सकते हैं। पिता की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें।

वृश्चिक
भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्यों के आयोजन में आज सफल होंगे। पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों से लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ मिलेगा।

धनु
आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे। भाग्य 45त्न साथ देगा।

मकर
आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका दिन अत्यंत आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा देने वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा।

कुंभ
आज आपका मन चिंतामुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन की संभावना है।

मीन
बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है।

Home / Dindori / इन राशि वालों के रूके हुए काम आज पूरा होंगे, सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो