scriptबेमौसम हुई झमाझम बारिश, फिजा में घुली ठंडक | Unseasonal rains, freezing cold | Patrika News
डिंडोरी

बेमौसम हुई झमाझम बारिश, फिजा में घुली ठंडक

सुबह से ही आसमान में छाए रहे काले बादल

डिंडोरीOct 18, 2019 / 10:13 pm

Rajkumar yadav

Unseasonal rains, freezing cold

Unseasonal rains, freezing cold

डिंडोरी. शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादलो ने अपना डेरा जमा रखा था। दोपहर होते होते जिला मुख्यालय सहित लगभग पूरे जिले में लगातार करीब एक से डेढ घण्टे बारिश का दौर चलता रहा। इस दौरान लोग छुप कर घरो व दुकानों में बैठे रहे। बारिस होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं होले होले लोगो को आने वाली ठंड का अहसास भी करा दिया।
सड़कों में भरा पानी
बेमौसम हुई बारिश की वजह से मुख्य मार्ग सहित नगर के अंदरूनी मार्गो में भी जल भराव की स्थिति बन गई। जिसके चलते मुख्य मार्ग में दोपहिया चार पहिया वाहन चालक परेशान होते रहे। सडको में जल भराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
कहीं नुकसान तो कहीं फायदा
जानकारों के अनुसार खेतों में खड़ी पकी हुई फसलों को अचानक आई बारिश से नुकसान हो सकता है। धान की फसल को अधिक नुकसान की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के चलते धान
के अलावा कोदो, कुटकी, उड़द, रमतिला, सोयाबीन और राई की फसल को नुकसान होने की संभावना है। बारिश से जमीन में बनी नमी के कारण जबकि गेंहू, चना, मसूर, बटरी, अलसी, फसल की बोनी में लाभ होगा।

Home / Dindori / बेमौसम हुई झमाझम बारिश, फिजा में घुली ठंडक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो