scriptमध्यम एनीमिया से अधिक प्रभावित हो रहे हैं बच्चे | Children are affected medium anemia | Patrika News
रोग और उपचार

मध्यम एनीमिया से अधिक प्रभावित हो रहे हैं बच्चे

एनीमिया न केवल वयस्कों में बल्कि बच्चों में भी आमतौर पर पाया जाता है।

जयपुरApr 08, 2019 / 01:57 pm

विकास गुप्ता

children-are-affected-medium-anemia

एनीमिया न केवल वयस्कों में बल्कि बच्चों में भी आमतौर पर पाया जाता है।

एनीमिया हालांकि एक ऐसा विषय है जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता, एक रिपोर्ट के अनुसार पाया गया है कि एनीमिया न केवल वयस्कों में बल्कि बच्चों में भी आमतौर पर पाया जाता है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि उम्र के साथ एनीमिया की संभावना बढ़ती है। सर्वेक्षण के परिणाम जनवरी 2016 से मार्च 2019 के बीच की रिपोट्र्स पर आधारित हैंं।

रिपोर्ट के अनुसार 80 साल से अधिक उम्र के 91 फीसदी लोग, 61 से 85 साल से 81 फीसदी लोग, 46 से 60 साल से 69 फीसदी लोग, 31 से 45 साल के 59 फीसदी लोग, 16 से 30 साल के 57 फीसदी लोग तथा 0-15 साल के 53 फीसदी बच्चे और किशोर एनीमिया से ग्रस्त हैं। 45 साल से अधिक उम्र के मरीजों में एनीमिया के सबसे गंभीर मामले पाए गए हैं।

‘शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कम मात्रा होने पर शरीर के ओर्गेन सिस्टम को स्थायी नुकसान पहुंचता है। लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से शरीर में खून के जरिए ऑक्सीजन का प्रवाह कम मात्रा में हो पाता है जिससे मरीज में निम्न लक्षण नजर आते हैं

लक्षण –

थकान, त्वचा का पीला पडऩा, सिर में दर्द, दिल की धड़कनों का अनियमित होना और सांस फूलना आदि।

अन्य लक्षण-

मूड में बदलाव और चिड़चिड़ापन, कमजोरी।

कारण –

एनिमिया का सबसे आम कारण है आयरन की कमी, जिसका इलाज करना आसान है। ज्यादातर बीमारियों के मामले में जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में दो अरब लोग एनिमिया से ग्रस्त हैं और इनमें से आधे मामलों का कारण आयरन की कमी ही होता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एनिमिया को तीन स्तरों में श्रेणीबद्ध किया है: माइल्ड (हल्का), मॉडरेट (मध्यम) और सीवियर (गंभीर)। अध्ययन में लिए सैम्पल्स के अनुसार भारत के अन्य जोनों (64 फीसदी) की तुलना में उत्तरी जोन में एनिमिया के सबसे ज्यादा (69 फीसदी) मरीज पाए गए हैं। गंभीर एनीमिया के मामले उत्तरी जोन (6 फीसदी) में महिलाओं (2 फीसदी) की तुलना में पुरुषों (9 फीसदी) में अधिक पाए गए। शेष क्षेत्रों में से 34 फीसदी लोगों में मध्यम एनिमिया पाया गया, जिसमें पुरुषों में 35 फीसदी और महिलाओं में 26 फीसदी मामले पाए गए। पूर्वी जोन में माइल्ड एनिमिया के अधिक मामले पाए गए जबकि पुरुषों और महिलाओं में परिणामों में कुछ खास अंतर नहीं पाया गया।

Home / Health / Disease and Conditions / मध्यम एनीमिया से अधिक प्रभावित हो रहे हैं बच्चे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो